Stars Roman Reigns Need Worry or Not WarGames Match: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2024) में WarGames मैच होने वाले हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के असली ब्लडलाइन का सामना सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन से सामना होगा। नए ब्लडलाइन का साथ ब्रॉन्सन रीड देंगे और असली ब्लडलाइन को अभी अपने पांचवें सदस्य की जरूरत है। रोमन के लिए कुछ स्टार्स खतरा हो सकते हैं और कुछ से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस को WarGames मैच में दिक्कत हो सकती है और 2 जिनसे उन्हें समस्या नहीं होगी।3- बड़ा खतरा बन सकते हैं: सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को पहले भी WWE में पिन कर चुके हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel था। इसमें रोमन रेंस और उसोज़ ने सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया था। इस मैच में सोलो ने फैंस को चौंका दिया और रोमन रेंस को पिन करके टीम को जीत दिलाई। इससे साबित हो गया था कि सिकोआ असल में रोमन के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। रोमन को सिकोआ को WarGames मैच में बिल्कुल भी कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि ऐसा करना एक बड़ी गलती होगी।2- दिक्कत नहीं होगी: WWE स्टार टांगा लोआ से रोमन रेंस को घबराने की जरूरत नहीं है View this post on Instagram Instagram Postनए ब्लडलाइन की सबसे कमजोर कड़ी की बात करें, तो वो टांगा लोआ हैं। टांगा उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं और ब्रॉल के दौरान हमेशा उनकी हालत खराब होती है। नए ब्लडलाइन को भी पता है कि टांगा इन-रिंग स्किल्स के मामले में उतने मजबूत नहीं हैं। इसी वजह से Money in the Bank और Crown Jewel 2024 में उन्हें टैग टीम मैच में मौका नहीं मिल पाया। उनकी जगह जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के साथ टीम बनाई है। रोमन ने भी ब्रॉल में उनकी हालत खराब की हुई है। इसी कारण उनसे शायद ही रोमन को घबराने की जरूरत है।2- बड़ा खतरा बन सकते हैं: ब्रॉन्सन रीड से WWE दिग्गज रोमन रेंस को हो सकती है दिक्कत View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन्सन रीड पिछले कुछ महीनों से अपना खतरनाक स्टाइल दिखा रहे हैं। ब्रॉन्सन ने सैथ के साथ स्टोरीलाइन के बाद अपना कद भी बढ़ा लिया है और अब वो नए ब्लडलाइन के साथ जुड़ गए हैं। WarGames मैच में उनपर नज़र होगी। पिछले SmackDown के एपिसोड में ब्रॉन्सन ने रोमन की हालत खराब कर दी थी। WarGames मुकाबले में ब्रॉन्सन अपना खतरनाक रूप दिखा सकते हैं और इससे असली ट्राइबल चीफ को दिक्कतें हो सकती हैं। उन्हें रीड जैसे जायंट को धराशाई करने के लिए असली ब्लडलाइन का साथ चाहिए होगा।1- दिक्कत नहीं होगी: टामा टोंगा से WWE दिग्गज रोमन रेंस को शायद ही कोई समस्या होगी View this post on Instagram Instagram Postटामा टोंगा ने अपने WWE डेब्यू के बाद से अच्छा काम किया है और उनके पास इन-रिंग स्किल्स हैं। इसी कारण वो प्रभावित भी कर पाए हैं। हालांकि, वो रोमन रेंस के लेवल पर बिल्कुल नहीं हैं। टामा को उस स्तर पर जाने में समय लगेगा और अभी WWE भी बड़े लेवल पर उन्हें पुश नहीं कर रहा है। ब्रॉल के दौरान भी अमूमन टांगा लोआ के साथ-साथ टामा टोंगा कमजोर पड़ जाते हैं। इसी कारण WarGames मैच में रोमन रेंस को टामा टोंगा से दिक्कत नहीं होगी।1- बड़ा खतरा बन सकते हैं: WWE स्टार जेकब फाटू से रोमन रेंस को हो सकती है समस्या View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू काफी खतरनाक स्टार हैं और वो लगातार अपना डॉमिनेशन दिखा रहे हैं। जेकब ने डेब्यू के बाद से प्रभावित किया और उन्हें रोक पाना मुश्किल हो रहा है। जेकब अपने जबरदस्त अंदाज से अकेले दम पर विरोधियों की हालत खराब कर देते हैं। जेकब ने रोमन की पहले भी ब्रॉल में हालत खराब की हुई है। असली ट्राइबल चीफ को भी अच्छे से अंदाजा है कि अगर उन्हें मैच में तगड़ा प्रदर्शन करना है, तो जेकब फाटू के खिलाफ एक प्लान के साथ ही उतरना होगा।