WWE में 5 साल बाद Roman Reigns की बादशाहत खत्म, ट्राइबल चीफ ने 'घमंड' तोड़कर रचा इतिहास

WWE
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस को लगा झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns First Loss Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 बहुत ही शानदार रहा। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। सभी की नज़रें रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच पर टिकी थी। इवेंट का पहला मैच ही उनका हुआ। उन्होंने द उसोज़ के साथ मिलकर सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू का सामना किया। मैच बहुत ही अच्छा रहा लेकिन अंत में रोमन और उसोज़ की हार हुई। बड़ी बात ये है कि सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। आपको बता दें Crown Jewel के इतिहास में रेंस को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। नए ट्राइबल चीफ ने उनका घमंड तोड़कर इतिहास रच दिया है।

Ad

रोमन रेंस ने सऊदी अरब में हुए अभी तक लगभग सभी इवेंट में हिस्सा लिया है। साल 2019 में हुए Super ShowDown 2019 प्रीमियम लाइव इवेंट में शेन मैकमैहन ने पिन के जरिए रोमन को मात दी थी। तब से अब पांच साल बाद सऊदी की धरती पर पहली बार रोमन पिन हुए हैं। ऐसा करने वाले दूसरे सुपरस्टार का नाम सोलो सिकोआ है। ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक तरह से कहा जाए तो रोमन की ऐतिहासिक बादशाहत उन्होंने खत्म की है।

Ad

WWE Crown Jewel 2024 में जेकब फाटू का शानदार प्रदर्शन

वैसे Crown Jewel 2024 में सभी ने रोमन रेंस और द उसोज़ की जीत की उम्मीद लगाई थी। मुकाबले में भी इनका दबदबा देखने को मिला था। हालांकि, शुरूआत में बहुत देर तक रोमन को टैग नहीं मिला। उन्होंने टैग लेने की कोशिश की थी लेकिन जे ने नहीं दिया। ये थोड़ा चौंकाने वाला पल था। वहीं नई ब्लडलाइन से एक बार फिर जेकब फाटू अव्वल साबित हुए। उन्होंने अपनी ताकत से बेबीफेस स्टार्स की हालत खराब की। उनकी वजह से सोलो सिकोआ को काफी मजबूती मिली।

सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को अंत में तीन समोअन स्पाइक लगाकर उनकी हालत खराब कर दी। इसके बाद वो उठ नहीं पाए। सिकोआ ने आसानी से उन्हें पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। खैर अब देखना होगा कि ब्लडलाइन की स्टोरी में आगे क्या देखने को मिलेगा। रोमन और जे के ऊपर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। जे मुकाबले के दौरान थोड़ा नाराज रोमन से दिखे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications