WrestleMania 41: 3 WWE Superstars जिनके खिलाफ Roman Reigns का मैच देखने को मिल सकता है

जानिए WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को कौन टक्कर दे सकता है?
जानिए WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को कौन टक्कर दे सकता है?

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में पिछले महीने रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उनकी बादशाहत खत्म की। 1316 दिन तक रेंस चैंपियन रहे। इस समय वो ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।

Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच के बारे में भी लंंबे समय से चर्चा चल रही है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी फिलहाल इस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि WrestleMania 41 में कंपनी द रॉक और कोडी रोड्स के बीच मैच का प्लान बना रही है। रेंस के पास कंपनी में अगले साल मेनिया के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके साथ WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मुकाबला हो सकता है।

#3 WWE दिग्गज जॉन सीना

Ad

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच पहले दो सिंगल्स मुकाबल हो चुके हैं। No Mercy 2017 और SummerSlam 2021 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ और दोनों मैचों में रेंस ने जीत हासिल की। WrestleMania में इन दोनों के बीच अभी तक मैच नहीं हुआ है। WrestleMania XL में रोमन टाइटल हारे थे और इसमें थोड़ी बहुत भूमिका सीना ने भी निभाई थी।

रोमन रेंस इसके तहत स्टोरी को आगे बढ़ाकर अगले साल मेनिया में सीना का मुकाबला कर सकते हैं। वैसे भी कुछ समय पहले सीना ने कहा था कि शायद अगले साल वो कंपनी में अपना अंंतिम मैच लड़ सकते हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो उनका अंतिम मैच रेंस के साथ बनता है। दोनों के बीच मुकाबले से बिजनेस में भी बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

#2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच कॉम्बैट मैच

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में इस समय द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ संभाल रहे हैं। सिकोआ ने कुछ बड़े निर्णय लेकर पॉल हेमन को भी हैरान कर दिया है। उन्होंने टामा टोंगा और टामा लोआ के साथ मिलकर 'द न्यू ब्लडलाइन' बना दी है। हेमन ने ये जरूर कह दिया है कि सिकोआ के कामों को रेंस स्वीकार नहीं करेंगे।

रोमन की वापसी के बाद चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रेंस और सिकोआ के बीच की कहानी में नया मोड़ देखने को जरूर मिलेगा। हेमन भी इसमें बड़ा रोल निभा सकते हैं। इन दोनों की कहानी WrestleMania 41 में खत्म हो सकती है। दोनों के बीच कॉम्बैट मैच हो सकता है।

#1 पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

Ad

द ब्लडलाइन का ड्रामा छोड़कर सैथ रॉलिंस के पीछे भी रोमन रेंस जा सकते हैं। WrestleMania XL में रेंस की हार का कारण रॉलिंस भी रहे थे। सैथ ने शील्ड के इन-रिंग गीयर में एंट्री की थी। मैच के अंत में रोमन ने चेयर से उनके ऊपर अटैक किया था।

रेंस और रॉलिंस का इतिहास आप सभी को पता है। इस दशक के दोनों सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। दोनों के बीच पुराने इतिहास और इमोशन को देखते हुए WrestleMania 41 में मैच बनता है। अगर कंपनी कुछ बेहतर नहीं कर पाती है तो फिर रोमन और सैथ के मैच को ही आगे रखना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications