3 WWE Superstars जो एक मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाते हैं, जानिए Roman Reigns और Brock Lesnar की कमाई कितनी है

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स की कमाई पर जानकारी
WWE सुपरस्टार्स की कमाई पर जानकारी

WWE Top Names: WWE में कुछ सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो कमाई के मामले में बहुत आगे हैं। फैंस भी इन सुपरस्टार्स को बहुत पंसद करते हैं। WWE द्वारा भी इन रेसलर्स के ऊपर हमेशा भरोसा जताया गया और ईनाम भी दिया गया। कंपनी को हर इवेंट्स से फायदा होता है और कमाई होती है, इस वजह से रेसलर्स को भी सम्मान दिया जाता है।

कुछ सुपरस्टार्स ने अपने दम पर WWE में बड़ा नाम बनाया। कंपनी ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर जैसे सुपरस्टार्स इतने बड़े हैं कि उन्हें मोटी सैलरी मिलती है। यहां हम आपको WWE के कुछ टॉप नामों की कमाई के बारे में बताएंगे। एक साल में एक मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाले इन तीन सुपरस्टार्स को देखें।

1- रैंडी ऑर्टन- 4 मिलियन डॉलर

रैंडी ऑर्टन की कमाई
रैंडी ऑर्टन की कमाई

रैंडी ऑर्टन WWE में सबसे मनोरंजक प्रदर्शन करने वालों से हमेशा एक रहे, उनके मुकाबले हमेशा शानदार रहे। फैंस ने भी उन्हें हमेशा जमकर चीयर किया। 4 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी के साथ, ऑर्टन 20 से अधिक सालों के लिए कंपनी में सबसे बड़े नामों में से एक रहे हैं।

WWE ने साल 2019 में रैंडी के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया था, अब वो कंपनी के साथ साल 2024 तक बन रहेंगे। पिछले साल मई में बैक इंजरी के कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा था। उनकी सर्जरी भी हुई थी लेकिन अभी भी उनकी वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। कुछ हफ्ते पहले उनके पिता बॉब ऑर्टन ने कहा था कि अभी डॉक्टर्स ने उन्हें रिंग में जाने के लिए मना किया है।

2- रोमन रेंस- 5.02 मिलियन डॉलर

रोमन रेंस की कमाई
रोमन रेंस की कमाई

रोमन रेंस कंपनी के अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस लिस्ट में रोमन रेंस का नाम आना कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि वो कई सालों से कंपनी के सबसे हॉट परफॉर्मर रहे हैं। साल 2015 से रोमन को कंपनी का बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए लगातार प्रमोट किया गया। साल 2020 तक उन्हें फेस के रूप में तगड़ा पुश दिया गया। हालांकि ज्यादा सफलता उन्हें नहीं मिला।

अगस्त, 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक जबरदस्त रहा। 27 मई को उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने वाले हैं। WWE में मर्चेंडाइज के तौर पर रेंस जबरदस्त कमाई करते हैं। उन्हें 5.02 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है। Night of Champions में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

3- ब्रॉक लैसनर- 5.04 मिलियन डॉलर

ब्रॉक लैसनर की कमाई
ब्रॉक लैसनर की कमाई

किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि ब्रॉक लैसनर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले WWE सुपरस्टार्स की सूची में सबसे ऊपर हैं। हाल ही में डेव मैल्टज़र ने साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट का खुलासा किया था, जिसमें लैसनर का नाम सबसे ऊपर था।

लैसनर की सालाना सैलरी 5.04 मिलियन डॉलर है। पिछले कुछ सालों से वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। ब्रॉक के आने से भी हमेशा कंपनी को फायदा होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now