3 WWE Superstars जिनकी कमी Crown Jewel 2022 में काफी ज्यादा खलने वाली है

..
कुछ स्टार्स नहीं दिखेंगे Crown Jewel में
WWE Crown Jewel में खलेगी कुछ सुपरस्टार्स की कमी

WWE Crown Jewel: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2022) के आयोजन में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। यह सऊदी अरब में होने वाला कंपनी का 8वां और Crown Jewel का 4th संस्करण है। WWE ने इवेंट में कई बेहतरीन मैच बुक किए गए हैं, जिसमें कुछ चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं।

Ad

रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी इस इवेंट का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो मिडिल ईस्ट में होने वाले सबसे बड़े शो में किसी कारण से नहीं दिखेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे, जो Crown Jewel का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी कमी खलने वाली है।

#3- WWE दिग्गज MVP

Ad

WWE Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में ओमोस और ब्रॉन स्ट्रोमैन एक-दूसरे से भिड़ेंगे। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के दो सबसे खतरनाक और जायंट का मुकाबला बहुत ही जबरदस्त साबित हो सकता है। ब्रॉन ने हाल ही में WWE में वापसी की है, जिसके बाद उनका यह पहला बड़ा मुकाबला है।

ओमोस के मैनेजर MVP सऊदी अरब में होने वाले शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। निश्चित ही ओमोस को उनकी कमी खल सकती है। इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में ही हुए Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में भी पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन नहीं दिखाई दिए थे। हालांकि देखना होगा कि MVP को किस तरह WWE टीवी से राइट ऑफ करती है।

#2- पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस

केविन ओवेंस पिछले कुछ समय से WWE प्रोग्रामिंग में नहीं दिखाई दिए हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि केविन ओवेंस Crown Jewel इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। केविन हाल ही में सैमी ज़ेन और ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में दिखाई दिए थे, लेकिन अब उनके टीवी पर नहीं दिखने के कारण ऐसा लग रहा है कि इस प्लान को रद्द कर दिया गया है।

Ad

यह पहली बार नहीं है जब केविन मिडिल ईस्ट में होने वाले शो का हिस्सा नहीं हैं। इसके पहले भी वो सऊदी अरब में होने वाले शो से पीछे हट चुके हैं। साल 2019 में केविन ओवेंस पूर्व WWE चैंपियन कोफी किंग्स्टन के साथ स्टोरीलाइन में थे लेकिन सऊदी अरब में शो के लिए मना करने के बाद कंपनी को स्टोरीलाइन में बदलाव करने पड़े थे।

#1- सैमी ज़ेन

Ad

Crown Jewel में ब्लडलाइन के Honorary Uce सैमी ज़ेन का नहीं होना सबसे अधिक चर्चा का विषय है। सैमी इस समय WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक हैं। यह साफ है कि पूर्व आईसी चैंपियन, मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के खिलाफ रोमन रेंस का साथ देने के लिए उनके साथ रिंग साइड मौजूद नहीं रहेंगे।

सैमी ज़ेन उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो राजनीतिक या कल्चर में विभिन्नता के चलते सऊदी अरब में होने वाले शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। ज़ेन सऊदी अरब में होने वाले शो से दूर ही रहते हैं और निश्चित ही उनकी कमी फैंस को काफी ज्यादा खलने वाली है। आपको बता दें कि ब्लडलाइन के तीन मेंबर्स इस इवेंट में लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications