3 WWE Superstars जिन्होंने 2024 में पिता बनते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स इस साल पिता बने हैं (Photo: Bronson Reed and Luke Gallows Instagram)
कुछ WWE सुपरस्टार्स इस साल पिता बने हैं (Photo: Bronson Reed and Luke Gallows Instagram)

WWE Superstars Who Became Father in 2024: WWE सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन को अमूमन प्राइवेट रखते हैं। इसी बीच कई बार जब उनके जीवन में खुशखबरी आती है, तो वो इसे अपने चाहने वालों के साथ शेयर करते हैं। 2024 कई सारे सुपरस्टार्स के लिए अच्छा रहा और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ा नाम बनाया। इसी बीच कुछ रेसलर्स के लिए निजी तौर पर 2024 खुशी लेकर आया।

इस साल कई सारे ऐसे स्टार्स हैं, जो पिता बने हैं। उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 मौजूदा सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं, जिन्होंने साल 2024 में पिता बनकर फैंस को खुशखबरी दी।

3- WWE NXT सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स हाल ही में पिता बने हैं

शॉन स्पीयर्स ने इस साल ही WWE में वापसी की थी। वो 2019 से 2023 तक AEW का हिस्सा रहे थे लेकिन वो उतना बड़ा नाम नहीं बना पाए। स्पीयर्स ने दोबारा WWE में कदम रखा और अभी तक NXT में उनका रन काफी मनोरंजनक रहा है। शॉन स्पीयर्स और पूर्व WWE सुपरस्टार कैसी ली उर्फ पेयटन रॉयस की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों ने पिछले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

थोड़े समय पहले ही कैसी ली ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि वो मां बनी हैं। उन्होंने इसी बीच अपने बेटे का नाम भी बताया। उनके बेटे का नाम हार्ले डीन है। कैसी ली ने इसके पहले शॉन स्पीयर्स के साथ प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक खास तस्वीर भी पोस्ट की थी। खैर, स्पीयर्स अब वापसी के बाद मेहनत करते हुए टॉप पर आने की पूरी कोशिश करेंगे।

2- WWE सुपरस्टार ल्यूक गैलोज़ 2024 में पिता बने

ल्यूक गैलोज़ अभी कार्ल एंडरसन के साथ काम कर रहे हैं। दोनों गुड ब्रदर्स के तौर पर नज़र आते हैं और उनकी एजे स्टाइल्स के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। वो मेन रोस्टर के साथ-साथ NXT में भी बवाल मचा रहे हैं। गैलोज़ ने लगभग 8 हफ्ते पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फैंस को खुशखबरी दी थी। उन्होंने अपने बेटे थॉमस का इस दुनिया में स्वागत किया। आपको बता दें कि यह ल्यूक का पांचवां बच्चा है।

ल्यूक गैलोज़ ने बताया था कि उनके बेटे थॉमस समय से कुछ हफ्तों पहले ही दुनिया में आ गए। इसी वजह से वो थोड़े कमजोर थे। बाद में पूर्व टैग टीम चैंपियन ने सोशल मीडिया पर आकर कई मौकों पर फैंस को अपने बेटे से जुड़े अपडेट दिए। बाद में गैलोज़ ने साफ कर दिया कि उनके बेटे का स्वास्थ्य अब ठीक हैं और चीज़ें अब सकारात्मक दिशा में जा रही हैं।

1- WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड ने फरवरी 2024 में किया था परिवार में नए मेहमान का स्वागत

ब्रॉन्सन रीड अपने जबरदस्त साइज और ताकत के लिए जाने जाते हैं। रीड हमेशा ही रिंग में रहते हुए शानदार मैच देने की क्षमता रखते हैं। ब्रॉन्सन अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं। इसके बावजूद ब्रॉन्सन के पिता बनने की बात काफी चर्चा का विषय रही थी। दरअसल, रीड ऑस्ट्रेलिया से हैं और Elimination Chamber 2024 इवेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था।

फैंस को लगा था कि वो इवेंट का हिस्सा बनेंगे लेकिन उन्होंने शो मिस किया। बाद में खुद ब्रॉन्सन रीड ने बताया था कि वो पिता बन गए हैं। उन्होंने यह ऐलान 24 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर आकर किया था। इसके बाद से ब्रॉन्सन रीड ने अपने बेटे के साथ कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई है। ब्रॉन्सन इस समय Raw ब्रांड पर काम कर रहे हैं और वो लगातार टीवी पर आकर फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications