Judgement Day: WWE में जजमेंट डे (Judgement Day) ने पिछले एक साल में लगातार अपना दबदबा दिखाया है। डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के फैक्शन में शामिल होने के बाद से चीज़ें बेहतर हुई हैं। अभी रिया रिप्ली (Rhe Ripley), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest), फिन बैलर (Finn Balor) और डॉमिनिक लगातार प्रभावित कर रहे हैं।जजमेंट डे में थोड़ी दरार देखने को मिल रही है और इसी वजह से कई फैंस का मानना है कि यह ग्रुप जल्द ही अलग हो सकता है। कुछ स्टार्स इसका बड़ा कारण बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो जजमेंट डे के टूटने का कारण बन सकते हैं।3- WWE दिग्गज Seth Rollins के कारण Judgement Day में दरार पड़ सकती है View this post on Instagram Instagram Postडेमियन प्रीस्ट के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और उन्होंने साफ कर दिया है कि वो सैथ रॉलिंस पर आने वाले समय में इसे कैश-इन कर सकते हैं। कई बार इस चीज़ के संकेत भी देखने को मिले। फिन बैलर का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। अगर जाकर डेमियन प्रीस्ट कॉन्ट्रैक्ट दांव पर लगा सकते हैं।वो इसके जरिए सैथ रॉलिंस को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं। उनके चैंपियन बनने पर जरूर फिन बैलर थोड़े निराश नज़र आ सकते हैं क्योंकि उन्हें इस टाइटल को हासिल करने का मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में सैथ रॉलिंस और उनके वर्ल्ड टाइटल के कारण जजमेंट डे टूट सकता है। दोनों ही स्टार्स अपनी अलग राह पर जा सकते हैं।2- सैमी ज़ेन View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन की जजमेंट डे के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। केविन ओवेंस की चोट का कारण भी हील फैक्शन था। ज़ेन को उनके साथियों से जजमेंट डे ने अलग किया है। ऐसे में वो इस फैक्शन में फूट डालने की कोशिश कर सकते हैं। सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन के खत्म होने का एक अहम कारण मान सकते हैं।उनके फैक्शन को छोड़ने से पहले ब्लडलाइन का डॉमिनेशन अलग लेवल पर था। बाद में उन्होंने ब्लडलाइन के सदस्यों के कान भरकर उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। कुछ ऐसा ही वो जजमेंट डे के सदस्यों के साथ कर सकते हैं। वो फिन बैलर या डेमियन प्रीस्ट के साथ बैकस्टेज बातचीत करके उन्हें अलग कराने का पूर्ण प्रयास कर सकते हैं।1- जेडी मैकडॉनघ View this post on Instagram Instagram Postजेडी मैकडॉनघ को मेन रोस्टर पर आए ज्यादा समय नहीं हुआ और अभी तक वो कई बार फिन बैलर के साथ नज़र आ चुके हैं। बैलर और मैकडॉनघ अच्छे दोस्त हैं। इसके बावजूद भी जजमेंट डे के सदस्यों को जेडी का लगातार उनकी चीज़ों में दखल देना पसंद नहीं आ रहा है। इसी के चलते चीज़ें खराब हो सकती है।डेमियन प्रीस्ट, डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली मिलकर जेडी मैकडॉनघ से परेशान होकर उनपर हमला कर सकते हैं। इसी के चलते फिन गुस्से में आकर अपने ही फैक्शन के सदस्यों को निशाना बना सकते हैं। वो अपने दोस्त को बचाने के लिए जजमेंट डे फैक्शन से बाहर हो सकते हैं। जेडी के कारण जजमेंट डे टूट सकता है। इसकी संभावना बहुत ज्यादा है।