WWE: हाल ही में WWE एक नए वर्ल्ड टाइटल को लेकर आया है। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ट्रिपल एच (Triple H) ने प्रेजेंट किया था। ये बेल्ट रॉ (Raw) की सबसे बड़ी चैंपियनशिप है और इस समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं और उन्होंने एजे स्टाइल्स (AJ Styles) को हराकर ये चैंपियनशिप जीती थी।इस चैंपियनशिप के आने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि WWE आने वाले समय में कई और स्टार्स को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पुश कर सकता है। इसके अलावा कंपनी नए स्टार्स को भी मेन इवेंट स्पॉट के लिए पुश दे सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2023 के अंत तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। 3- WWE स्टार LA Knight.@GwuapomarioLA Knight HUGE POP Entrance: WWE Raw, June 19, 2023#WWERaw #LAKnight #MoneyInTheBank #MITB5LA Knight HUGE POP Entrance: WWE Raw, June 19, 2023#WWERaw #LAKnight #MoneyInTheBank #MITB https://t.co/KFXAd14eNF2021 में एलए नाइट को WWE ने साइन किया था। NXT में साइन होने से पहले वो कई इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में अपना नाम बना चुके हैं। येलो ब्रांड में साइन होने के बाद एलए नाइट ने अपनी प्रोमो स्किल्स और इन रिंग वर्क से सभी को प्रभावित किया है। एक हील कैरेक्टर में होने के बाद भी उन्हें फैंस का पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। फैंस उनकी तुलना स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन से कर रहे हैं। उनके मिल रहे दमदार रिएक्शन के बाद WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकता है। WWE उन्हें Money in the Bank विनर के रूप में बुक कर सकता है। इस ब्रीफकेस को जीतने के बाद वो सफलतापूर्वक कैश-इन कर सकते हैं और अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।2- फिन बैलरDamian Priest Fansite@DamianFansite_Damian Priest Confronts Finn Balor #DamianPriest #FinnBalor8711Damian Priest Confronts Finn Balor #DamianPriest #FinnBalor https://t.co/MSkV16Q2pkWWE Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में फिन बैलर का सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस से होगा। कई फैंस को उम्मीद है कि फिन बैलर इस मैच में सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। फिन बैलर भी इस चैंपियनशिप को जीतने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक दिख रहे हैं।यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से ही फिन बैलर कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं। उन्हें ये चैंपियनशिप 24 घंटे में छोड़नी पड़ी थी। ऐसे में अब WWE उन्हें एक और टाइटल रन दे सकता है। इस टाइटल रन के दौरान फिन बैलर एक बार फिर से खुद को मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित कर सकते हैं। आने वाले समय में उनकी किस्मत चमक सकती है। 1- ड्रू मैकइंटायरBrock@itsbrocklesnar#DrewMcintyre paid #TeamSOGB a surprise visit! #specialolympicsgb51#DrewMcintyre paid #TeamSOGB a surprise visit! #specialolympicsgb https://t.co/784zw88pHSड्रू मैकइंटायर इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, वो WrestleMania 39 के बाद से ही लाइव टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। WrestleMania में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।रिपोर्ट्स की मानें तो उनके लिए अभी WWE के पास कोई भी क्रिएटिव प्लान नहीं है और वो इस साल के अंत में WWE को छोड़ सकते हैं। उन्हें रोकने के लिए WWE उन्हें एक और टाइटल रन दे सकता है। इस रन से फैंस भी ड्रू मैकइंटायर के एक नए अवतार को देख सकते हैं। यह नया चेंज उनके कैरेक्टर को पूरी तरह से बदल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।