जॉन सीना WWE के सबसे बड़े फेस रेसलर्स में से एक हैं। हर रेसलर जानता है कि सीना रिंग में कितना अच्छा काम करते हैं। जिस भी रेसलर का सामना उनसे होता है उसका करियर बदल जाता है। हालाँकि हर कोई सीना को पसंद नहीं करता है। कई रेसलर्स को पूर्व WWE चैंपियन पसंद नहीं आए और इस वजह से उन्होंने उसके साथ नहीं बल्कि उनके खिलाफ जाने का फैसला भी WWE में लिया है।
सीना रिंग में कभी भी किसी रेसलर को धोखा नहीं देते हैं मगर उनके साथ कई बार ऐसा हो चुका है जब उन्होंने किसी रेसलर के ऊपर भरोसा किया हो और उसी ने ही उन्हें धोखा दे दिया हो। इस आर्टिकल में ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिन्होंने जॉन सीना को धोखा दिया है।
#3 WWE लैजेंड द बिग शो
WWE में द बिग शो ने कई बार फेस और हील टर्न किये हैं। ज्यादातर समय पर उनके किरदार में बदलाव करने से उनके करैक्टर को सिर्फ नुकसान ही हुआ है। 2014 में सर्वाइवर सीरीज में टीम सीना में द बिग शो भी शामिल थे। हालाँकि उन्होंने मैच के दौरान सीना को धोखा दे दिया था। इसके बाद वह द अथॉरिटी से मिल गए थे। उन्होंने सीना को KO पंच दे दिया था और फिर उन्हें सैथ रॉलिंस ने एलिमिनेट भी कर दिया। हालाँकि इसके बावजूद टीम सीना जीत गई थी क्योंकि शो के दौरान स्टिंग भी नज़र आए।
उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर हमला किया जोकि जिगलर पर वार कर रहे थे इसके बाद उन्होंने जिगलर को रॉलिंस के ऊपर रखा जिससे की काउंट हो सके।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी