3 बड़े सुपरस्टार्स जो AEW से WWE में आए मास्क मैन Penta को पहली हार दे सकते हैं

WWE
रिंग में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं पेंटा (Photo: WWE.com)

Stars Can Give Penta First Loss: WWE Raw में पिछले महीने पेंटा (Penta) ने डेब्यू किया था। उससे पहले वो AEW का हिस्सा थे। उन्हें काफी खतरनाक दिखाया जा रहा है। रिंग में अभी तक अपने एक्शन से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। अब ऐसा लग रहा है कि किसी भी स्टार के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होने वाला है। कंपनी उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है। हालांकि, कुछ रेसलर हैं जिनके खिलाफ उन्हें हार मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में मास्क मैन पेंटा को पहली हार दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE में ब्रॉन ब्रेकर दे सकते हैं पेंटा को पहली हार

Ad

ब्रॉन ब्रेकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में बढ़िया काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में उनका दूसरा रन चल रहा है। उनकी बुकिंग अभी तक शानदार अंदाज में कंपनी द्वारा की गई है। ब्रेकर से पार पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

खैर बहुत जल्द फैंस को ब्रेकर और पेंटा के बीच रिंग में जंग देखने को मिलने वाली है। कंपनी द्वारा इस चीज के संकेत दिए जा चुके हैं। ऐसा हुआ तो वहां पर पेंटा को ब्रेकर द्वारा करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। वैसे एक बात तय है कि ब्रेकर और पेंटा के बीच मैच बहुत गजब का रहेगा।

#2 WWE में लुडविग काइज़र कर सकते हैं कमाल

Ad

लुडविग काइज़र में क्षमता है कि वो पेंटा को WWE रिंग में पहली बार दे सकते हैं। दोनों की राइवलरी भी इस समय चल रही है। इस हफ्ते पेंटा और पीट डन का मुकाबला हुआ था। पूर्व AEW स्टार ने जीत हासिल की। इसके बाद उनके ऊपर काइज़र ने हमला कर दिया था।

आगे जाकर पेंटा और काइज़र के बीच मुकाबला होना निश्चित लग रहा है। वहां पर काइज़र अपना दम दिखाकर पेंटा को धराशाई कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये लुडविग के लिए बहुत बड़ी बात होगी। वैसे मौजूदा समय में उन्हें एक तगड़ी जीत की जरूरत भी है।

#1 क्या WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर से होगा पेंटा का मुकाबला?

Ad

पेंटा को बहुत जल्द गुंथर के खिलाफ भी मैच मिलने की उम्मीद है। हो सकता है कि रोड टू WrestleMania 41 के दौरान गुंथर को पेंटा चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दें। वहां पर फिर उन्हें पहली हार मिल सकती है।

WWE द्वारा पेंटा को आगे बढ़ाने के लिए गुंथर के साथ उनकी टक्कर कराई जा सकती है। द रिंग जनरल वो शख्स हो सकते हैं जो पेंटा के हर मूव का जवाब आसानी से दे सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि ऐसे कारनामे पहले वो बहुत बार कर चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications