Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया था। रोमन रेंस इस समय 950 दिनों से ज्यादा समय से चैंपियन हैं। WrestleMania 39 के बाद कोडी रोड्स ने रीमैच की मांग की थी। रोमन रेंस ने उनकी डिमांड को मानने से इंकार कर दिया था। शो में इसके बाद रोमन रेंस टैग टीम मैच के लिए राज़ी हो गए थे। इस टैग टीम मैच में कोडी की मदद करने के लिए ब्रॉक लैसनर आए थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने इस मैच के शुरू होने से पहले ही कोडी रोड्स पर अटैक कर दिया था। उनके इस अटैक के बाद अब कोई भी ऐसा स्टार नहीं है, जो रोमन रेंस को SummerSlam के लिए चैलेंज कर सके। SummerSlam के आयोजन में अभी चार महीनों का समय हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके खिलाफ रोमन रेंस का SummerSlam 2023 में मैच हो सकता है। 3- WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Jey UsoRoman Reigns SZN 💥@reigns_eraMain Event Jey Uso.124371Main Event Jey Uso. https://t.co/RUImS69cBAइस हफ्ते Raw में रोमन रेंस और द उसोज़ के बीच एक तरह की स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। दरअसल, WrestleMania में दउसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। टाइटल मैच में हार के बाद जब वो रोमन रेंस से मिलने गए, तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया था। हेमन ने कहा कि रोमन अभी बीजी हैं, इसी वजह से वो अभी नहीं मिल सकते हैं।ये साफ है कि रोमन रेंस उस समय बीजी नहीं थे। WWE आने वाले समय में द ब्लडलाइन को लेकर एक और एंगल शुरू कर सकता है, जहां रोमन रेंस, द उसोज़ की बेइज्जती कर सकते हैं। उनकी इस हरकत के बाद जे उसो, रोमन रेंस पर अटैक कर सकते हैं। SummerSlam में ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं।2- गुंथर View this post on Instagram Instagram Postइस समय रोमन रेंस के लिए सबसे बड़े चैलेंजर के रूप में गुंथर ही समझ आ रहे हैं। वो इस समय इम्पीरियम फैक्शन के लीडर भी हैं। ऐसे में उनके लिए द ब्लडलाइन से लड़ना इतना मुश्किल नहीं होगा। गुंथर को इस समय कोई भी स्टार हरा नहीं सका है। इस वजह से वो अब मेन इवेंट सीन में शामिल हो सकते हैं। WrestleMania में भी गुंथर एक हाई-प्रोफाइल मैच का हिस्सा बने थे और जीत हासिल की थी। WWE अब उन्हें मेन इवेंट स्टोरीलाइन में पुश कर सकता है, जहां वो रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। ये मैच WWE SummerSlam में बुक कर सकता है। 1- रोमन रेंस vs कोडी रोड्स vs ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते Raw में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। ये दोनों ही स्टार्स SummerSlam से पहले Backlash, सऊदी अरब और Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी दुश्मनी खत्म कर सकते हैं।ये दोनों ही स्टार्स अपनी दुश्मनी खत्म होने के बाद रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। WWE इस मैच को SummerSlam में बुक कर सकता है। इस मैच में कोडी रोड्स, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे स्टार्स को हराकर पहली बार चैंपियन बन सकते हैं। फैंस को यह ट्रिपल थ्रेट बहुत पसंद आएगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।