WWE Superstars Children Profession: WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है और अक्सर दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड में देखा गया है कि दिग्गज रेसलर्स के बच्चे भी आगे चलकर प्रो रेसलर बने हैं। उनमें से कुछ को सफलता मिली तो कुछ को नहीं।
WWE में शार्लेट जैसे कम ही सुपरस्टार्स मिलेंगे, जो अपने पिता रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड टाइटल के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। दिग्गज प्रो रेसलर्स अक्सर बचपन से ही अपने बच्चों को प्रो रेसलिंग के गुर सिखाना शुरू कर देते हैं, जो उन्हें भविष्य में एक सफल रेसलर बनने में मदद करती है।
लेकिन कुछ WWE सुपरस्टार्स के बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें कभी रेसलिंग से लगाव ही महसूस नहीं हुआ। अक्सर बच्चे अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करते हैं, मगर कुछ मामले इससे अलग भी रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनके बच्चे रेसलिंग कर रहे हैं और 2 जो दूसरे प्रोफेशन से जुड़े हैं।
#) WWE सुपरस्टार रोमन रेंस प्रो रेसलर हैं - पिता सिका अनोआ'ई
![रोमन रेंस अपने पिता सिका अनोआ'ई के साथ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/78552-16208160811590-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस पिछले एक दशक के समय में WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बने हुए हैं। इसके अलावा वो 1316 दिनों तक वर्ल्ड चैंपियन भी बने रहे थे, जिस रन का अंत हाल ही में हुआ। उनके पिता का नाम सिका अनोआ'ई है, जो अपने समय के बड़े प्रो रेसलर्स में से एक रहे।
सिका ने साल 1980 में अपना WWE डेब्यू किया था और उन्हें द वाइल्ड समोअन (सिका और आफा अनोआ'ई) की टीम के कारण WWE यूनिवर्स में पहचान मिली थी। वो इस टीम के रूप में WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी बने और साल 2007 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था।
गनर कैलावे प्रो रेसलिंग में नहीं हैं - पिता WWE हॉल ऑफ फेमर अंडरटेकर
द अंडरटेकर ने अपने जीवन में 3 शादियां की हैं, उनकी सबसे पहली शादी जोडी लिन से हुई थी और 1993 में उन्हें इस रिश्ते से एक बेटा जन्मा, जिसका नाम गनर कैलावे है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में अंडरटेकर के बेटे से प्रो रेसलिंग में आने के संबंध में सवाल पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए गनर ने कहा था कि उनका प्रो रेसलिंग में आने का कोई मन नहीं है और वो वीडियो गेम डिज़ाइनिंग करियर पर अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं। डैडमैन आखिरी बार WrestleMania XL में द रॉक को चोकस्लैम देते हुए दिखाई दिए थे।
डॉमिनिक मिस्टीरियो प्रो रेसलर हैं - पिता WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो
![WWE में काम कर रहे डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/eedbe-16208258124702-800.jpg 1920w)
WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो अपनी युवावस्था से ही प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और उन्हें ढाई दशक का अनुभव प्राप्त है। उन्हें पिछले साल Hall of Fame में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी कई साल से WWE का हिस्सा बने हुए हैं। वो जहां अपने पिता के साथ टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं और इसके अलावा उनके खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा भी रहे हैं। वो इस समय जजमेंट डे के ग्रुप का भी हिस्सा हैं और बतौर हील काफी जबरदस्त काम कर रहे हैं।
माया लैसनर प्रो रेसलिंग में नहीं हैं - पिता पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर
![पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर की बेटी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c55c4-16208266694927-800.jpg 1920w)
अधिकतर प्रो रेसलिंग फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि ब्रॉक लैसनर ने साथी WWE सुपरस्टार सेबल से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके 2 बेटे भी हैं। लेकिन लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि लैसनर की मंगेतर रहीं निकोल मैक्लेन ने 2 बच्चों को जन्म दिया था, एक बेटा और एक बेटी। उनकी बेटी का नाम माया लैसनर है। माया एक कॉलेज लेवल की एथलीट हैं, वॉलीबॉल खेलती हैं और अन्य खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। माया ने अपने अलग ही नाम बना लिया है और वो लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रही हैं।
शार्लेट प्रो रेसलर हैं - पिता WWE दिग्गज रिक फ्लेयर
![WWE लैजेंड शार्लेट और रिक फ्लेयर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/0b4b2-16208278921616-800.jpg 1920w)
रिक फ्लेयर प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक रहे हैं और अब उनकी बेटी शार्लेट भी उसी सफर पर निकल पड़ी हैं। फ्लेयर अपने करियर में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे, वहीं उनकी बेटी भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए 14 विमेंस टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी उम्र अभी 38 साल है और अभी भी उनका फिटनेस लेवल काफी अच्छा है, इसलिए जाहिर तौर पर अपने पिता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती हैं। शार्लेट इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर चल रही हैं।