3 WWE दिग्गज जिन्हें रोमन रेंस ने साफ तरीके से हराया

Enter caption

रोमन रेंस WWE के बहुत बडे़ सुपरस्टार हैं। 2014 में शील्ड से अलग होने के बाद रोमन रेंस WWE के टॉप रैसलर बनकर उभरे हैं। विंस मैकमैहन ने हमेशा रोमन रेंस को बड़ा सुपरस्टार के रूप में देखा है और लगातार उन्हें पुश दिया है। रोमन रेंस(roman-reigns) को भी जो मौके मिले हैं उनका फायदा उन्होंने उठाया है। WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार्स के साथ वो मुकाबले कर चुके हैं और उन्हें हरा चुके हैं। कई सालों से WWE में जॉन सीना ने फेस के तौर पर जिम्मा संभाला और अब ये जिम्मेदारी रोमन रेंस के पास है।पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस ने WWE में कई बड़े चेहरों को हार का स्वाद चखाया है। कई बड़े सुपरस्टार्स को रोमन रेंस ने रिंग में साफ तरीके से हराया।

डेनियल ब्रायन

<p>

डेनियल ब्रायन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। डेनियल ब्रायन के साथ रिंग हर कोई शेयर करना चाहता है और उऩ्हें हराना चाहता है। साल 2015 में रोमन रेंस को ज्यादा बड़ा दिखाने के लिे उनका मुकाबला डेनियल ब्रायन के साथ कराया गया। WWE में इन दोनों की स्टोरीलाइऩ शानदार रही। फास्टलेन में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का मैच हुआ था। जिसमें रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को हरा दिया था। इसके बाद रोमन रेंस WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर से भिड़े थे।

जॉन सीना

<p>

रेसलिंग की दुनिया में जॉन सीना का नाम ही काफी है। अब वो पार्ट टाइमर की भूमिका में WWE में नजर आते हैं। लेकिन इस समय कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने जॉन सीना को देखकर रेसलिंग की शुरूआत की थी। तो लाजिमी है कि हर कोई जॉन सीना के साथ मैच चाहता है। रोमन रेंस को ये मौका मिल चुका है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद रेंस का मुकाबला जॉन सीना से हुआ। काफी सारे प्रोमोज के बाद नो मर्सी में इन दोनों के बीच मुकाबला हु, जिसमें सीना को रोमन रेंस हराने में सफल रहे। इस जीत से वो सीना को हटाकर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस बन गए। इस मैच को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके मैनेजर पॉल हेमन रह चुके हैं

द अंडरटेकर

<p>

रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस और अंडरटेकर का मैच हुआ था। इस मैच को कोई नहीं भूल सकता है। क्योंकि ये काफी यादगार मैच मेन इवेंट में हुआ था। रोमन रेंस और अंडरटेकर की स्टोरीलाइन रॉयल रंबल से शुरू हुई थी। और रेसलमेनिया में रोमन रेंस की जीत के साथ खत्म हुई। अंडरटेकर को हराने के बाद रोमन रेंस ने ये साबित कर दिया कि वो अब सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इस जीत के साथ रोमन रेसलमेनिया में टेकर को हराने वाले दूसरे रेसलर बने।