WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग (Goldberg) ने Raw लैजेंड्स नाइट में वापसी करते हुए ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को 2021 रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी में WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया था। आपको बता दें, गोल्डबर्ग की वापसी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और अधिकतर फैंस उनकी वापसी से खुश नहीं थे। अगर गोल्डबर्ग Royal Rumble 2021 पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर को हराने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो बड़े होते हुए रेसलर नहीं बनना चाहते थे और 3 जो रेसलर बनना चाहते थे
यह बात तो पक्की है कि गोल्डबर्ग के नया चैंपियन बनने से कुछ फैंस खुश नहीं होंगे। इसके अलावा कुछ WWE सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो गोल्डबर्ग की वापसी से बिलकुल भी खुश नही हैं, हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स को गोल्डबर्ग की वापसी से कोई प्रॉब्लम नही हैं। इस आर्टकिल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो गोल्डबर्ग की वापसी से नाखुश हैं और 2 सुपरस्टार्स जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
5- गोल्डबर्ग पर हमला करना चाहते हैं WWE सुपरस्टार टी-बार
![टी-बार](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dceee-16119137992286-800.jpg 1920w)
रेट्रीब्यूशन मेंबर टी-बार उन कुछ सुपरस्टार्स में शामिल हैं जो कि गोल्डबर्ग की वापसी से ज्यादा खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, गोल्डबर्ग के ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज करने के बाद टी-बार ने एक ट्वीट करते हुए WWE यूनिवर्स से पूछा कि क्या वे रेट्रीब्यूशन द्वारा गोल्डबर्ग पर हमला होते हुए देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं
रेट्रीब्यूशन के डेब्यू के बाद से ही टी-बार ने कई सुपरस्टार्स की अलोचना की है और वह गोल्डबर्ग की वापसी से भी काफी नाखुश हैं। हालांकि, WWE में टी-बार vs गोल्डबर्ग के मैच के होने की संभावना न के बराबर है क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से गोल्डबर्ग कुछ ही मैच लड़ सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- फिन बैलर ने WWE में गोल्डबर्ग के वापसी को डिफेंड किया
![फिन बैलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/fc930-16119142765902-800.jpg 1920w)
अब जबकि, ज्यादातर WWE सुपरस्टार्स गोल्डबर्ग की वापसी से खुश नही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिन बैलर को गोल्डबर्ग की वापसी से कोई समस्या नही हैं। इसके बजाए बैलर के मन में WWE लैजेंड्स के लिए इज्जत है और बैलर ने कहा कि वह लैजेंड्स की वापसी का खुले दिल से स्वागत करते हैं।
गोल्डबर्ग को वापसी के बाद से ही काफी आलोचना झेलनी पड़ी है लेकिन वह उनके बारे में फिन बैलर के विचार जानकर जरूर खुश हुए होंगे।
3- किंग कॉर्बिन WWE में गोल्डबर्ग को एक और टाइटल शॉट मिलने से नाखुश हैं
![किंग कॉर्बिन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5ce2f-16119146719130-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग की वापसी के बाद WWE ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गोल्डबर्ग के पिछले वर्ल्ड टाइटल रन को काफी हाइप किया था। आपको बता दें, WWE सुपरस्टार किंग कॉर्बिन ने इस पोस्ट में कमेंट करते हुए गोल्डबर्ग का मजाक उड़ाया था।
यह बात तो पक्की है कि कार्बिन, गोल्डबर्ग के वापसी के बाद उनके तुरंत मेन इवेंट पिक्चर में एंट्री करने से बिलकुल भी खुश नही हैं। आपको बता दें, कॉर्बिन के लंबे समय से मिड-कार्ड का हिस्सा होने की वजह से उन्हें मेन इवेंट पिक्चर में आने का मौका नहीं मिल पाया है और यही कारण है कि गोल्डबर्ग की वापसी से वह नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
2- सीएम पंक WWE में गोल्डबर्ग को सबसे चालाक सुपरस्टार मानते हैं
![सीएम पंक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/adfd9-16119148155647-800.jpg 1920w)
जब एक फैन ने ट्विटर पर सीएम पंक से उनके पसंदीदा WWE सुपरस्टार का नाम पूछा तो उन्होंने गोल्डबर्ग का नाम लिया। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान सीएम पंक ने WWE में गोल्डबर्ग को सबसे चालाक सुपरस्टार बताया।
सीएम पंक के अनुसार, गोल्डबर्ग का दो दशकों बाद भी WWE के मेन इवेंट सुपरस्टार्स में से एक बने रहना तारीफ के योग्य है। आपको बता दें, गोल्डबर्ग ने पिछले साल खुलासा किया था कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, उन्हें साल में केवल दो मैच लड़ने हैं, हालांकि, साल में केवल दो मैच लड़ने के लिए ही गोल्डबर्ग को काफी अच्छे पैसे मिलते हैं।
1- मुस्तफा अली
![मुस्तफा अली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/1ed06-16119154700947-800.jpg 1920w)
WWE Raw लैजेंड्स नाइट में गोल्डबर्ग की वापसी के बाद मुस्तफा अली Raw Talk पर गेस्ट के रूप में नजऱ आए थे। आपको बता दें, Raw Talk के इस एपिसोड के दौरान मुस्तफा अली ने लैजेंड्स पर निशाना साधा, हालांकि, अली ने इस दौरान गोल्डबर्ग का नाम नहीं लिया।
अली ने यह भी कहा कि लैजेंड सुपरस्टार्स की वापसी की वजह से कई वर्तमान सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर समय बिताने का मौका नहीं मिल पाया। गोल्डबर्ग 54 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और शायद यही कारण है कि WWE रेटिंग बढ़ाने के लिए गोल्डबर्ग की वापसी कराती रहती है।