3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर की जगह द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होने वाला है। यहां वो क्या करने वाले है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। अंडरटेकर ने पिछले तीस सालों में WWE के लिए बहुत कुछ किया है। खासतौर पर देखा जाए तो रेसलमेनिया का नाम आते ही अंडरटेकर का नाम सभी की जुबां पर आ जाता है।

अंडरटेकर को रेसलमेनिया में लगातार 21 जीत की स्ट्रीक के लिए जाना जाता है। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराकर उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी। लैसनर के लिए ये साल अच्छा रहा था, इसके बाद उन्होंने जॉन सीना को भी हराया था।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करने वाला WWE दिग्गज नए लुक में जल्द होगी वापसी, रोमन रेंस के ऊपर करेगा खतरनाक अटैक?

WWE में किसी सुपरस्टार को बिल्ड करने में बहुत समय लग जाता है। कई सुपरस्टार्स को कुछ ऐसे मोमेंट मिल जाते हैं जिससे वो हिट हो जाता है। रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर द्वारा अंडरटेकर को हराने की सॉलिड च्वाइस थी। लेकिन इस चीज को किसी और के द्वारा भी कराया जा सकता था। अलग प्रतिद्वंदी, अलग समय और अलग जगह। तो आइए जानते हैं तीन WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रॉक लैसनर की जगह द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ सकते थे।

अंडरटेकर की स्ट्रीक जॉन सीना हील टर्न लेकर तोड़ सकते थे

Enter caption

जॉन सीना के WWE करियर में एक चीज जो हमेशा के लिए अधूरी रह गई है वो उनका हील टर्न है। बड़ा स्टार बनने के बावजूद वो कभी हील नहीं बन पाए। साल 2012 में वो हील टर्न लेने के नजदीक थे। द रॉक के उनका जो प्रोग्राम थो उसमें बैड गॉय के रूप में वो थे। यहां से वो हील टर्न ले सकते थे और इसके बाद अंडरटेकर इस पार्ट में अच्छा रोल निभा सकते थे।

जॉन सीना का हील टर्न हमेशा फैंस देखना चाहते थे। अगर जॉन सीना विलन के रूप में WWE चैंपियन बनते तो उन्हें फैंस चीयर ही करते। लेकिन अगर रेसलमेनिया में अंडरटेकर की स्ट्रीक जॉन सीना तो़ देते तो ये सवाल ही खत्म हो जाता और फैंस उन्हें बू करते। रेसलमेनिया में अंडरटेकर और जॉन सीना का इस तरह का प्रोग्राम सबसे बड़ा माना जाता। सोचिए अगर 16 बार का चैंपियन चीट करके स्ट्रीक को खत्म करता तो। फैंस की गर्मी जॉन सीना के लिए बढ़ जाती। WWE इतिहास की दो सबसे बड़ी चीजें एक ही जगह हो जाती।

रोमन रेंस

Enter caption

इस समय रोमन रेंस WWE के सबसे बेस्ट और मजेदार सुपरस्टार हैं। समरस्लैम में वापसी के बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया था। और वो इस समय हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। लेकिन अगर ये रोल उन्हें रेसलमेनिया 33 में मिलता तो सही रहता। साल 2017 में रोमन रेंस के हील टर्न के सैटिंग एकदम सही थी। लेकिन WWE ने मौका खो दिया। रोमन रेंस दूसरे ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने अंडरटेकर को रेसलमेनिया में हराया है। लेकिन ये काम वो पहले ही कर सकते थे।

अंडरटेकर को हराने के बाद जब दूसरे दिन रिंग में रोमन रेंस उतरे थे तो उनका प्रोमो शानदार था और दिस इज माय यार्ड उनके लिए बहुत कुछ था। यहां से वो हमेशा के लिए हील मेगास्टार बन सकते थे। ये स्ट्रीक होती तो फिर मामला कुछ और हो सकता था। वैसे केन और अंडरटेकर ये बात कह चुके हैं कि अगर रोमन रेंस ने स्ट्रीक तोड़ी होती तो सही रहता।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

ब्रे वायट

Enter caption

ब्रे वायट का जो गिमिक है उसे अंडरटेकर की तरह माना जाता है। अंडरटेकर की तरह ही ब्रे वायट भी अपने प्रतिद्वंदी के साथ माइंडगेम खेलते हैं। द फीन्ड के रूप में आने से पहले ब्रे वायट को एक मौका WWE ने देना चाहिए था। रेसलमेनिया 30 में 22-0 के बाद ब्रे वायट अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ सकते थे। ब्रे वायट और अंडरटेकर की स्टोरी भी शानदार चली थी। यहां से ब्रे वायट का बिल्डअप भी शानदार हो सकता था और उनका कैरेक्टर सबसे ऊंचा होता। अगर अंडरटेकर को वो रेसलमेनिया में हरा देते तो फिर नया डर वाला फेस WWE को मिल जाता।

अंडरटेकर की स्ट्रीक ब्रे वायट को तोड़नी चाहिए थे। अंडरटेकर पॉसिंग द टॉर्ट मोमेंट दे सकते थे। द फीन्ड के किरदार के बिना भी ब्रे वायट फिर अलग लेवल पर चले जाते।