WWE Night of Champions: WWE फैंस की निगाह एक बार फिर से कंपनी के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) पर टिक गई है। इस शो को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में कई WWE स्टार्स पहली बार नज़र आएंगे।इस बार शो में ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स भी हिस्सा लेंगे। कोडी रोड्स का सामना ब्रॉक लैसनर से होना है। इसके अलावा रोमन रेंस टैग टीम टाइटल्स के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी होंगे, जो पहली बार सऊदी अरब में दिखाई देंगे। तो आइये जानते हैं, इस आर्टिकल में 3 स्टार्स के बारे में, जो पहली बार सऊदी अरब में लड़ते हुए दिखाई देंगे।3- WWE सुपरस्टार Cody Rhodes Night of Champions का हिस्सा हैंWWE@WWEThe American Nightmare @CodyRhodes tells The Beast to move aside as #BrockLesnar is in Cody Rhodes' way. #WWERaw926139The American Nightmare @CodyRhodes tells The Beast to move aside as #BrockLesnar is in Cody Rhodes' way. #WWERaw https://t.co/TC2S2AWzbcWWE सुपरस्टार कोडी रोड्स इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, अभी तक वो सऊदी अरब में रिंग में नज़र नहीं आए हैं। इसके पीछे का कारण भी साफ है क्योंकि उन्होंने WWE को काफी समय के लिए छोड़ दिया था। कोडी रोड्स WWE से 2016 में अलग हो गए थे। WWE ने 2014 से ही सऊदी अरब में हाउस शोज़ करने शुरू कर दिए थे, लेकिन 2018 में दोनों के बीच एक बड़ी डील साइन हुई थी। इस डील के बाद ही WWE यहां पर प्रीमियम लाइव इवेंट्स आयोजित कर रहा है। कोडी रोड्स भी पहली बार यहां पर शो में नज़र आएंगे। अपने इस डेब्यू में उनका सामना ब्रॉक लैसनर से होगा।2- सैमी ज़ेनWWE@WWEUndisputed WWE Tag Team Champions @FightOwensFight and @SamiZayn attempt to focus on their match at #WWENOC, but #TheJudgmentDay provide a healthy distraction. #WWERaw720108Undisputed WWE Tag Team Champions @FightOwensFight and @SamiZayn attempt to focus on their match at #WWENOC, but #TheJudgmentDay provide a healthy distraction. #WWERaw https://t.co/sMEtGT0b3Xअनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन कंपनी के साथ काफी समय से हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अभी तक सऊदी अरब में कोई मैच नहीं लड़ा है। सैमी ज़ेन के वंशज सीरिया के रहे हैं। अरब और सीरिया के बीच रिश्ते काफी समय तक अच्छे नहीं थे। इस वजह से सैमी ज़ेन यहां नज़र नहीं आ रहे थे। ऐसे में अब जब दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे हो गए हैं, तो सैमी ज़ेन भी सऊदी अरब में डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे। इस बार शो में उनका सामना रोमन रेंस और सोलो सिकोआ से होगा। इस टैग टीम मैच में उनका साथ केविन ओवेंस देंगे। यहां ज़ेन और ओवेंस की अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी। 1- गुंथरSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"Good luck.. at Night of Champions!"#WWERaw #WWE6311"Good luck.. at Night of Champions!"#WWERaw #WWE https://t.co/0siVBRC2yfगुंथर इस समय WWE के सबसे खतरनाक चैंपियंस में से एक हैं। वो लगातार कई यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने हैं और हर टाइटल मैच में जीत हासिल करते आए हैं। उन्होंने पिछले साल ही WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। फैंस उनके इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल रन को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।गुंथर भी पहली बार सऊदी अरब में लड़ते हुए नज़र आएंगे। उन्हें अपना टाइटल मुस्तफा अली के खिलाफ डिफेंड करना है। गुंथर और अली दोनों ही अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सऊदी अरब फैंस को एक दमदार मैच देखने को मिल सकता है। Night of Champions 2023 में जरूर में गुंथर अपना दबदबा बना सकते हैं और पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।