WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) के नाम से हर कोई परिचित होगा। पिछले कुछ समय में इस भारतीय सुपरस्टार ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है। वीर महान का मेन रोस्टर पर डेब्यू सही तरह से नहीं हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने सिंगल्स स्टार में रूप में पुश दिया गया और रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के बाद उनका रिटर्न हुआ। View this post on Instagram Instagram Postवापसी के बाद से ही महान को रोक पाना मुश्किल हो गया है। देखकर लग रहा है कि भविष्य में इस भारतीय सुपरस्टार को बड़ा पुश मिलेगा। वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 1 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं और वो सिर्फ 8 लोगों को फॉलो करते हैं। कुछ ऐसे WWE सुपरस्टार्स हैं जिन्हें वीर महान इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।3- WWE सुपरस्टार जिंदर महल View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल WWE के सबसे सफल भारतीय सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्हें WWE में बड़ी सफलता मिली है और वो कुछ टाइटल्स भी जीतने में सफल रहे हैं। सालों तक संघर्ष करने के बाद जिंदर महल को 2017 में आखिर WWE चैंपियन बनने का मौका मिला था। उनका टाइटल रन काफी ज्यादा बढ़िया रहा था।उन्होंने ढेरों टाइटल्स जीते हैं और कई दिग्गजों को हराने में भी सफल रहे हैं। वीर महान ने जिंदर महल के साथी के रूप में ही डेब्यू किया था और वो साथ में कई तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। दोनों इस समय अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से वीर महान ने SmackDown सुपरस्टार को फॉलो किया हुआ है।2- जे उसो View this post on Instagram Instagram Postजे उसो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े टैग टीम सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो और उनके भाई जिमी उसो इस समय SmackDown टैग टीम चैंपियंस के रूप में काम कर रहे हैं। उनका टाइटल रन काफी जबरदस्त रहा है और वो WWE इतिहास के सबसे ज्यादा समय तक SmackDown टैग टीम चैंपियंस रहने वाले सुपरस्टार्स हैं।वीर महान और जे उसो को कभी टेलीविजन पर साथ नहीं देखा गया है। उन्होंने साथ में तस्वीरें पोस्ट नहीं की है। इसके बावजूद भी महान ने जे उसो को फॉलो किया हुआ है। दोनों जरूर बैकस्टेज अच्छे दोस्त होंगे और इसी कारण वीर महान ने मौजूदा SmackDown टैग टीम चैंपियन को फॉलो किया हुआ है।1- ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस टाइटल पर कब्जा था और उनका चैंपियनशिप रन काफी अच्छा रहा है। वीर महान और ऑस्टिन थ्योरी दोनों को ही अभी WWE में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। देखकर लगता है कि वो अच्छे दोस्त हैं।वीर महान ने सिर्फ 8 लोगों को फॉलो किया हुआ है और उसमें मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन का नाम भी शामिल है। थ्योरी और वीर महान दोनों को अभी अच्छे पुश मिल रहा है और भविष्य में जाकर वो काफी बड़े सुपरस्टार्स बन सकते हैं। थ्योरी और वीर महान भविष्य में टीवी पर साथ दिखाई दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।