3 WWE Superstars जिन्हें Backlash 2023 के बाद हील टर्न ले लेना चाहिए

कई WWE स्टार्स अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं
इन WWE सुपरस्टार्स को बदलाव की सख्त जरुरत है

WWE Backlash 2023: WWE बैकलैश 2023 (WWE Backlash 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट बेहद शानदार रहा है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में सावियो वेगा (Savio Vega) और कार्लिटो (Carlito) जैसे स्टार्स ने भी वापसी की थी। इस इवेंट को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं और वो इस शो की बुकिंग को लेकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Ad

शो के मेन इवेंट में कोडी रोड्स का सामना ब्रॉक लेसनर से हुआ था। इस मैच में कोडी रोड्स ने सभी को हैरान करते हुए जीत हासिल की थी। अब यह शो खत्म हो चुका है और कुछ स्टार्स को कैरेक्टर में बदलाव की सख्त जरुरत है, तो आइये इस आर्टिकल में जानते हैं कि अब किन फेस स्टार्स को एक बार हील टर्न जरुर ले लेना चाहिये:

#3 WWE ज्वाइन करने के बाद से ही मैट रिडल फेस स्टार के रूप में ही नज़र आए हैं

Ad

मैट रिडल ने खुद को फ्यूचर स्टार के रूप में साबित किया है। WWE में आने से पहले ही उन्होंने MMA में काफी ज्यादा सफलता हासिल की थी। WWE ज्वाइन करने के बाद भी उन्हें लगातर सफलता मिल रही है। वो मेन रोस्टर में यूएस चैंपियन और टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं।

WWE में डेब्यू करने के बाद से ही मैट रिडल लगातार फेस स्टार के रूप में ही नज़र आ रहे हैं। वो NXT में भी बेबीफेस कैरेक्टर में थे। ऐसे में अब उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करना चाहिए। वो अब एक हील टर्न ले सकते हैं। इस हील टर्न से उनका कैरेक्टर और ज्यादा फ्रेश होगा। इसके साथ ही फैंस को उनका एक नया अवतार भी देखने को मिल सकता है।

#2 बुच भी हील टर्न लेकर एक बार फिर से द ब्रूज़रवेट बन सकते है

Ad

बुच इस समय WWE के सबसे बेस्ट टैलेंट में से एक हैं। वो इस समय ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं और इससे पहले NXT यूके चैंपियन भी रह चुके है। हालांकि मेन रोस्टर में वो शेमस और रिज हॉलैंड के साथ द ब्रॉलिंग ब्रूट्स टीम में काम कर रहे हैं। काफी समय से बुच का कैरेक्टर आगे नहीं बढ़ रहा है और अब बुच को अपने कैरेक्टर में बदलाव करना चाहिए। NXT में उनके द ब्रूज़रवेट कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ऐसे में वो अपने पुराने किरदार में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं।

#1 ड्रू मैकइंटायर भी ले सकते हैं एक हील टर्न

Ad

WrestleMania 39 के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर लाइव टीवी पर नज़र नहीं आ रहे हैं। इस मेगा इवेंट में उनका सामना शेमस और गुंथर से हुआ था। इस मैच में हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। कई फैंस का मानना है कि इस कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद ड्रू मैकइंटायर कंपनी छोड़ सकते हैं।

अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने से पहले ड्रू मैकइंटायर अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं। वो एक बार फिर से हील टर्न ले सकते हैं। वो पिछले तीन साल से बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके कैरेक्टर में बदलाव होने के बाद फैंस को कई यादगार स्टोरीलाइन देखने को भी मिल सकती है। वो सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के खिलाफ भी स्टोरीलाइन में नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications