3 WWE Superstars जिन्होंने हजारों फैंस के सामने Vince McMahon की नकल उतार कर उनका मजाक बनाया

superstars who immitated vince mcmahon
सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन की नकल उतार कर उनका मजाक बनाया

Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने साल 1982 में अपने पिता से WWE को खरीदा था। उन्होंने अगले करीब 40 सालों तक इसे दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी का दर्जा दिलाए रखा। इस दौरान रिक फ्लेयर (Ric Flair) और द रॉक (The Rock) समेत कई दिग्गजों ने इस प्रमोशन की लिगेसी को आगे बढ़ाने में विंस का साथ दिया।

Ad

विंस अब कंपनी को बेच चुके हैं, लेकिन अपने टीवी कैरेक्टर के कारण हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते थे। उन्हें एक सख्ती से काम निकलवाने वाले बॉस की संज्ञा दी जाती रही है, इसलिए उनका किरदार आने वाले लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने हजारों फैंस के सामने Vince McMahon की नकल उतारते हुए उनका मजाक बनाया।

youtube-cover
Ad

#)WWE में Triple H ने Vince McMahon के अंदाज में बात करते हुए बनाया उनका मजाक

youtube-cover
Ad

ये बात है साल 2006 की, जब ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ आने से DX का रीयूनियन हुआ था। उस समय उनकी दुश्मनी कई हफ्तों तक Vince McMahon, शेन मैकमैहन और द स्पीरिट स्क्वाड से चली। उस दौरान एक Raw एपिसोड में ट्रिपल एच ने विंस का कॉस्ट्यूम पहन कर एंट्री ली, जिसे देख क्राउड भी हंसी के मारे लोटपोट हो गया था।

द गेम ने पहले विंस के वॉकिंग स्टाइल का मजाक बनाया। वहीं कुछ देर बाद शॉन माइकल्स, शेन मैकमैहन का कॉस्ट्यूम पहन कर बाहर आए। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर विंस द्वारा किए गए एक सिंगिंग और डांस शो का वीडियो दिखा कर भी फैंस के सामने अपने बॉस का खूब मजाक बनाया था।

#)एरिक बिशफ

Ad

एरिक बिशफ ने साल 2002 में WWE में एंट्री थी, जहां उन्हें Raw का जनरल मैनेजर बनाया गया। वहीं SmackDown जनरल मैनेजर का पद स्टैफनी मैकमैहन के पास था। उसी साल नवंबर में स्कॉट स्टाइनर की कंपनी में वापसी हुई। अगले कई हफ्तों तक बिशफ और स्टैफनी के बीच स्टाइनर को अपने ब्रांड से जोड़ने की होड लगी रही।

इस बीच बिशफ ने विंस मैकमैहन का हास्यसपाद मास्क पहन कर स्टैफनी को बेवकूफ बनाने की कोशिश की और कहा कि स्टाइनर Raw को जॉइन करने वाले हैं। स्पष्ट रूप से पता चल रहा था कि कोई विंस की नकल करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए स्टैफनी भी बिशफ द्वारा मास्क उतारे जाने के बाद चौंकी नहीं थीं।

#)डेमियन सैंडो ने बनाया विंस मैकमैहन का मजाक

youtube-cover
Ad

डेमियन सैंडो को WWE में अलग-अलग किरदारों में ढलने के लिए पहचाना जाता है और वो कई बार अलग-अलग किरदार में आकर हंसी का पात्र बनते रहे। इसी तरह साल 2014 में जून महीने में हुए एक Raw एपिसोड में उन्होंने Vince McMahon जैसा सूट पहन कर और उन्हीं के जैसे लुक्स के साथ एंट्री ली थी।

उन्होंने विंस के अंदाज में खुद को बोर्ड का चेयरमैन और क्रिएटिव जीनियस बताया। मगर अपने पिता का मजाक बनाए जाने से स्टैफनी मैकमैहन खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर नज़र आकर डेमियन सैंडो का द ग्रेट खली से मैच बुक किया। मैच शुरू हुआ तब भारतीय दिग्गज ने केवल एक ही मूव लगाकर सैंडो को धराशाई कर दिया था

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications