3 WWE Superstars जिनके The Bloodline की मौजूदा स्टोरीलाइन में शामिल होने से फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा

Ujjaval
WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन समय के साथ बेहतर हो सकती है
WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन समय के साथ बेहतर हो सकती है

The Bloodline: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन अभी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) फैक्शन को लीड कर रहे हैं। उन्होंने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपने साथ शामिल कर लिया है।

Ad

कई फैंस को लगा था कि WrestleMania XL के बाद शायद ब्लडलाइन के स्टोरीलाइन एंगल में उतनी रुचि नहीं आएगी लेकिन WWE ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसा लग रहा है कि यह कहानी लंबी चलने वाली है और आने वाले समय में कुछ स्टार्स इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके ब्लडलाइन की मौजूदा स्टोरीलाइन में शामिल होने से फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

3- WWE सुपरस्टार जे उसो

Ad

जे उसो ने अपने सिंगल्स रन द्वारा प्रभावित किया है। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि वो ब्लडलाइन फैक्शन से पूरी तरह दूर रहने की कोशिश करेंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद Backlash France 2024 में बैकस्टेज सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ का जे उसो के साथ स्टेयरडाउन हुआ था।

बाद में जिस तरह पॉल हेमन, जे उसो को देख रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो मदद की मांग कर रहे हैं। इससे WWE ने संकेत दिए कि आने वाले समय में जे उसो, ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का हिस्सा बनकर फैंस के उत्साह को दोगुना कर सकते हैं। अगर जिमी वापसी करके ब्लडलाइन से मिले धोखे का बदला लेने की कोशिश करते हैं, तो उनकी मदद के लिए जे उसो साथ आ सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन

Ad

सैमी ज़ेन पहले ब्लडलाइन का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फैक्शन के ऑनररी सदस्य के रूप में काफी प्रभावित किया था। उनके कारण ब्लडलाइन फैक्शन की स्टोरीलाइन रोचक बन गई थी और इसके बाद उनका जबरदस्त तरीके से बेबीफेस टर्न हुआ और उन्हें WrestleMania 39 की नाईट 1 को मेन इवेंट करने का मौका मिल गया। सैमी ज़ेन अगर दोबारा ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना जरूर हो जाएगा। उनके आने से यह एंगल एक नया मोड ले सकता है।

हाल ही में ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस को चोटिल कर दिया है। रैंडी ऑर्टन भी ब्लडलाइन के खिलाफ अब अकेले पड़ गए हैं। ऐसे में सैमी ज़ेन इस स्टोरीलाइन का आने वाले समय में हिस्सा बन सकते हैं। अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हारते हैं, तो उनके ब्लडलाइन के खिलाफ जाने के चांस काफी हद तक बढ़ जाएंगे। इसी के साथ फैंस को केविन और सैमी का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। यह चीज़ भी पूरी तरह से संभव है कि अगर रोमन की वापसी के बाद ब्लडलाइन फैक्शन उनके खिलाफ जाता है, तो भी सैमी अपने ट्राइबल चीफ की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस असल में ब्लडलाइन के लीडर हैं और उन्होंने ही इस फैक्शन की शुरुआत की थी। अभी वो ब्रेक पर हैं और ऐसे में ब्लडलाइन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। मौजूदा स्टोरीलाइन बढ़िया तरह से आगे बढ़ रही है और इसी वजह से सोलो सिकोआ ने बताया कि रोमन रेंस ने उन्हें फैक्शन का इंचार्ज बनाया है। ऐसे में रोमन की वापसी के बाद चीज़ें रोचक हो सकती हैं।

हर कोई देखना चाहता है कि वापसी के बाद रोमन रेंस का ब्लडलाइन में हुए बदलावों पर कैसा रिएक्शन रहता है। उनके आने से ब्लडलाइन की मौजूदा स्टोरीलाइन में चार चांद लग जाएंगे। उन्हें मिस कर रहे फैंस को भी बहुत खुशी होगी। फैंस की नज़रें इस चीज़ पर मुख्य रूप से होगी कि रोमन, सोलो को इसकी सजा देते हैं, या नए सदस्य उनके खिलाफ हो जाते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications