WWE superstars joining Roman Reigns group: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद से कंपनी में नजर नहीं आए हैं। इस दौरान सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने उनके ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) का कंट्रोल अपने पास कर लिया है। वह रोमन की वापसी तक नए हेड ऑफ द टेबल हैं और उन्होंने अपने ग्रुप में कई सुपरस्टार्स को जोड़ लिया है।इनमें टामा टोंगा, टोंगा लोआ और हाल में जैकब फाटू का जुड़ना शामिल है। इनके तरीके को रोकने के लिए फैंस रोमन रेंस की वापसी चाहते हैं। उन्हें वापसी करने पर एक ग्रुप बनाना पड़ेगा जो सोलो वाले ग्रुप से टक्कर ले सके। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो रोमन रेंस के नए ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं।(नोट: सोलो सिकोआ ने पुराने ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया है और उनसे लड़ने के लिए रोमन रेंस को फिर से एक नया ग्रुप तैयार करना पड़ेगा)#3 जिमी उसो को इस काम को करने के लिए बस WWE की क्लियरेंस चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो, रोमन रेंस के ग्रुप ब्लडलाइन का हिस्सा थे जिन्हें WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में डेब्यू करने वाले टामा टोंगा ने हमला करके चोटिल कर दिया था। उनके पास सिर्फ इसके चलते ही सोलो और उनके साथियों से बदला लेने के लिए काफी कारण है जिसकी वजह से वह रोमन का साथ दे सकते हैं।जिमी और रोमन दोनों के दुश्मन एक हैं और लक्ष्य भी एक ही है तो फिर साथ आना कोई मुश्किल वाली बात नहीं होगी। यह बात ठीक है कि एक समय पर दोनों के बीच में चीजें काफी बुरी थी लेकिन वह काफी पुरानी बात है और फिर समय के साथ दोनों ना सिर्फ उसको भुला चुके होंगे बल्कि अब वह नए रास्तों को देख रहे होंगे।#2 जे उसो तो WWE में रोमन रेंस के राइट हैंड मैन रहे हैंजे उसो जब द ब्लडलाइन का हिस्सा थे तो वह रोमन रेंस के राइट हैंड मैन थे। इसका मतलब था कि वह ट्राइबल चीफ के सबसे करीबी और प्रिय थे। वह पिछले साल भले ही जिमी उसो के द्वारा अपने SummerSlam मैच में मिले धोखे के चलते इस ग्रुप से बाहर हो गए थे लेकिन फिर भी वह सही काम करने के लिए दोबारा से साथ आ सकते हैं।रोमन के साथ आने से उन्हें फायदा ही होगा क्योंकि Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई कर चुके पूर्व टैग टीम चैंपियन को मालूम है कि वह मेन इवेंट जे उसो सिर्फ रेंस की वजह से ही बने थे। ऐसे में जिमी का साथ देने और रेंस के साथ अपनी वफादारी निभाने के लिए वह वापस आ सकते हैं। रोमन रेंस के बुलावे पर वह ब्रांड भी बदलकर आ सकते हैं या समय समय पर नजर आ सकते हैं।#1 सैमी ज़ेन के लिए यह चुनाव करना WWE में सबसे आसान काम होगा View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन के लिए द ब्लडलाइन में जगह बना पाना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और समय के साथ वह रोमन रेंस और द उसोज़ के प्रिय बन गए थे। यह बात अलग है कि उन्होंने एक समय पर रोमन पर चेयर से हमला किया था और उनकी रेंस के साथ एक स्टोरी भी चली थी। इस समय वह भी जे उसो के साथ Raw का हिस्सा हैं और बेहद अच्छा काम कर रहे हैं।अगर रोमन उनकी मदद चाहेंगे तो वह भी साथ आ सकते हैं। वैसे इनके आने से मुकाबला बराबर का हो जाएगा क्योंकि अब सोलो के ग्रुप में चार लोग हैं और रोमन तथा इस आर्टिकल में दिए गए नामों को मिलाकर कुल चार लोग हो जाएंगे। यह मुकाबला अच्छा होगा क्योंकि लगभग सबकी आपस में कोई ना कोई स्टोरी जरूर है भले ही उसमें से कुछ ही अभी फैंस के सामने आ सकी हैं।