ब्रॉक लैसनर WWE में काफी तगड़े सुपरस्टार हैं, उन्होंने पिछले 18 सालों से कई धमाकेदार मैच दिए। चैंपियनशिप को अपने नाम किया अन्य रेसलर्स की हड्डियां तोड़ी जबकि अपना दबदबा बनाया है। WWE के साथ साथ ब्रॉक लैसनर ने MMA में भी काम किया हैं। लैसनर को WWE काफी आक्रामक रेसलर हैं, कुछ वो सही में घायल कर चुके हैं, गुस्से में विरोधी को पंच या लात तक मार चुके हैं, लेकिन यहां हम उन रेसलर्स की बात कर रहे हैं जिन्हें रेसलर्स के साथ काम करके मजा आया।
WWE के पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन

ब्रॉक लैसनर देखने में भले तगड़े लगते हैं लेकिन कुछ छोटे रेसलर्स भी उन्हें कड़ी टक्कर दे चुके हैं। कुछ साल पहले ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन का ड्रीम मैच फैंस को देखने को मिला था। साल 2018 की सर्वाइवर सीरीज में ब्रायन बनाम लैसनर मैच बुक किया गया। ब्रॉक उस वक्त यूनिवर्सल चैंपियन थे जबकि ब्रायन ने स्टाइल्स को हराकर WWE टाइटल जीता था।
डेनियल ब्रायन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ना उन्हें पसंद आया। ब्रॉक के खिलाफ उनको काम करने में मजा आया। ब्रायन ने बताया था कि भले ही ब्रॉक लैसनर को फैंस पसंद ना करें लेकिन वो रिंग में काफी जबरदस्त थे। वो उनके साथ मैच लड़कर संतुष्ट थे।
WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

भले ही ब्रॉक लैसनर को साल 2018 की WWE सर्वाइवर सीरीज में छोटे कद के डेनियल ब्रायन ने कड़ी टक्कर दी थी। उससे पहले साल 2017 में एजे स्टाइल्स भी लैसनर को लोहे के चने चबवा दिए थे। एजे स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा लेकिन प्रदर्शन काफी अच्छा था। स्टाइल्स ने बताया था कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़कर काफी खुश थे और उन्हें उनके साथ काम करना पसंद आया था।
एजे स्टाइल्स ने कहा था कि ब्रॉक लैसनर के साथ मैच हासिल कर उन्हें खुशी हुई थी। उन्होंने उस मैच को काफी पसंद किया था। स्टाइल्स ने कहा था कि लैसनर के खिलाफ लड़कर उन्हें गर्व महसूस हुआ था।
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी का आगाज रेसलमेनिया 31 से हुआ था जबकि रॉलिंस ने मनी इन द बैंक को कैश इन किया था। काफी बार दोनों की दुश्मनी देखने को मिली लेकिन साल 2019 दोनों के लिए कुछ खास रहा।
रॉलिंस ने प्रोमो के जरिए लैसनर पर तंज कसे और उन्हें नॉन प्रोफेशनल बोला था। जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरु हुई। इस दौरान कई बार यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगा। सैथ रॉलिंस ने कई बार ब्रॉक लैसनर की इन रिंग स्किल्स की तारीफ की है।रॉलिंस ने ये भी कहा था कि WWE समरस्लैम 2019 में लैसनर के खिलाफ मैच काफी खास पल था।