3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़कर मज़ा आया

Ankit
WWE
WWE

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

Ad
एजे स्टाइल्स ने साल 2017 में किया था सामना
एजे स्टाइल्स ने साल 2017 में किया था सामना

भले ही ब्रॉक लैसनर को साल 2018 की WWE सर्वाइवर सीरीज में छोटे कद के डेनियल ब्रायन ने कड़ी टक्कर दी थी। उससे पहले साल 2017 में एजे स्टाइल्स भी लैसनर को लोहे के चने चबवा दिए थे। एजे स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा लेकिन प्रदर्शन काफी अच्छा था। स्टाइल्स ने बताया था कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़कर काफी खुश थे और उन्हें उनके साथ काम करना पसंद आया था।

Ad

एजे स्टाइल्स ने कहा था कि ब्रॉक लैसनर के साथ मैच हासिल कर उन्हें खुशी हुई थी। उन्होंने उस मैच को काफी पसंद किया था। स्टाइल्स ने कहा था कि लैसनर के खिलाफ लड़कर उन्हें गर्व महसूस हुआ था।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर
सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी का आगाज रेसलमेनिया 31 से हुआ था जबकि रॉलिंस ने मनी इन द बैंक को कैश इन किया था। काफी बार दोनों की दुश्मनी देखने को मिली लेकिन साल 2019 दोनों के लिए कुछ खास रहा।

रॉलिंस ने प्रोमो के जरिए लैसनर पर तंज कसे और उन्हें नॉन प्रोफेशनल बोला था। जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरु हुई। इस दौरान कई बार यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगा। सैथ रॉलिंस ने कई बार ब्रॉक लैसनर की इन रिंग स्किल्स की तारीफ की है।रॉलिंस ने ये भी कहा था कि WWE समरस्लैम 2019 में लैसनर के खिलाफ मैच काफी खास पल था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications