3 WWE Superstars जो चोट की वजह से SummerSlam 2023 को मिस कर सकते हैं

कई स्टार्स SummerSlam 2023 में चोट की वजह से नज़र नहीं आएंगे
कई स्टार्स SummerSlam 2023 में चोट की वजह से नज़र नहीं आएंगे

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। इस शो के लिए WWE ने कई बेहतरीन मैचों को बुक किया है। इवेंट में इस बार फिन बैलर (Finn Balor), रोमन रेंस (Roman Reigns), कोडी रोड्स (Cody Rhodes) जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा ले रहे हैं।

कुछ स्टार्स इस बार शो में चोट की वजह से नज़र नहीं आएंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले कई WWE स्टार्स चोट के चलते इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो SummerSlam 2023 को चोट के कारण पूरी तरह मिस कर सकते हैं।

3- WWE SummerSlam 2023 को Kevin Owens मिस कर सकते हैं

पिछले हफ्ते WWE ने केविन ओवेंस को Raw में इंजरी एंगल में बुक किया था। दरअसल, बैकस्टेज और एंट्रेंस रैंप पर रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट ने उनपर जानलेवा कर दिया था। इस अटैक के बाद अब WWE उन्हें कुछ समय के लिए लाइव टीवी से हटा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो केविन ओवेंस इस समय पसलियों की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वो इस बार SummerSlam में नज़र आएंगे।

अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में भी नज़र नहीं आए थे। हालांकि, ये दोनों ही स्टार्स हर हफ्ते WWE की प्रोग्रामिंग का हिस्सा थे। केविन ओवेंस की चोट की वजह से अब सैमी ज़ेन भी SummerSlam में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, वो किसी सैगमेंट का हिस्सा जरूर बन सकते हैं।

2- लिव मॉर्गन कंधे की चोट की वजह से SummerSlam से दूर हो गई हैं

इस लिस्ट में दूसरा नाम लिव मॉर्गन का है। पिछले हफ्ते Raw में उनके ऊपर रिया रिप्ली ने बुरी तरह से अटैक कर दिया था। दरअसल, Raw में उनके और रिया रिप्ली के बीच मैच होना था, लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही रिया रिप्ली ने उनपर अटैक कर दिया था। इस वजह से एक बार फिर से लिव मॉर्गन का कन्धा चोटिल हो गया है।

इससे पहले भी लिव मॉर्गन मई 2023 में कंधे की चोट की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हुई थीं। इस वजह से अब वो SummerSlam में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। लिव मॉर्गन के रिटर्न को लेकर अभी कोई भी अपडेट नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि वो लंबे समय के लिए इन-रिंग एक्शन से दूर हो सकती हैं।

1- रे मिस्टीरियो

SmackDown शो के दौरान यूएस टाइटल इंविटेशनल फाइनल मैच में रे मिस्टीरियो का सामना सैंटोस इस्कोबार से हुआ था। इस मैच में रे मिस्टीरियो चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से वो इस मैच को भी पूरा नहीं कर सके थे, जिस वजह से सैंटोस इस्कोबार को विनर घोषित कर दिया गया था।

रिपोर्ट्स की मानें, तो रे मिस्टीरियो की चोट स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं थी। ऐसे में वो भी इस बार SummerSlam में शायद नज़र नहीं आएंगे। उनकी इंजरी को लेकर WWE की तरफ से अभी तक कोई भी अपडेट नहीं आया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रे मिस्टीरियो जल्द ही इस चोट से उभरकर वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now