WWE सुपरस्टार्स रोड पर एक दूसरे के साथ काफी समय बनाते हैं। इस वजह से वो अक्सर एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई रेसलर्स ने विंस मैकमैहन के साथ भी ऐसी ही बॉन्ड बना ली थी। वो मैकमैहन के साथ मज़ाक करते थे और फिर भी उनके करियर को नुकसान नहीं होता है। यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ सभी को चौंकाते हुए नए फिनिशर का इस्तेमाल कियामैकमैहन ने भी अपने रेसलर्स के साथ भी किए बार मज़ाक किया है। इस आर्टिकल में जानेंगे 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने विंस मैकमैहन के साथ मज़ाक किया था।#3 WWE के द नैस्टी बॉयज़ और द ब्रिटिश बुलडॉग ने विंस मैकमैहन की कोट को शेविंग फोम से भर दिया थापहले के समय में WWE सुपरस्टार्स अक्सर एक दूसरे के ऊपर मज़ाक करते थे। द अंडरटेकर ने इस साल Barstool स्पोर्ट्स से बात की और उन्होंने बताया कि किस तरह एक बार द नैस्टी बॉयज़ ने द ब्रिटिश बुलडॉग के साथ मिलकर विंस मैकमैहन और JJ डिलन के साथ मज़ाक किया था। दोनों रेसलर्स ने मिलकर विंस की कोट को शेविंग क्रीम से भर दिया था। इसके अलावा उन्होंने डिलन के ब्रीफ़केस को भी सीलिंग पर लटका दिया था। Them naaaaaasssstttyyy pic.twitter.com/b1XB548Hpf— Kylekustoms2018 (@kylekustoms2018) September 10, 2020यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?टेकर ने विंस मैकमैहन के रिएक्शन के बारे में तो नहीं बताया मगर कहा जा सकता है कि इससे मैकमैहन को ज्यादा अच्छा नहीं लगा होगा ये जानकार कि उन्हें कोट में शेविंग फोम भरी हुई है।@BrianKnobs With Nasticizer! & Jerry sags With Punk Pounder! #WWE pic.twitter.com/bHQLHMPRLe— WWF Hasbro Figures (@HasbroWWF4Life) September 30, 2020