3 दिग्गज WWE Superstars जो SummerSlam 2023 में शायद मैच लड़ते हुए नज़र नहीं आएंगे

Ujjaval
WWE SummerSlam में कुछ दिग्गज शायद मैच नहीं लड़ेंगे
WWE SummerSlam में कुछ दिग्गज शायद मैच नहीं लड़ेंगे

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए कई बेहतरीन मैच बुक हो चुके हैं और दिग्गज रेसलर्स शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Bobby Lashley), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), फिन बैलर (Finn Balor) समेत कई अन्य टॉप नाम एक्शन में नज़र आएंगे।

Ad

मैच कार्ड काफी बढ़िया लग रहा है लेकिन कई बड़े स्टार्स जरूर इस शो को मिस कर सकते हैं और शायद ही उन्हें इवेंट में मैच लड़ने का मौका मिल पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो SummerSlam 2023 में शायद मैच लड़ते हुए नज़र नहीं आएंगे।

3- WWE SummerSlam में Edge शायद नज़र नहीं आएंगे

youtube-cover
Ad

ऐज पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हैं और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। दिग्गज अमूमन बड़े शोज़ में एक्शन में नज़र आते हैं और SummerSlam 2023 कंपनी का अगला बड़ा शो रहेगा। कुछ हफ्तों पहले तक फैंस को उम्मीद थी कि ऐज इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

अब ऐसा नहीं लग रहा है और इसका बड़ा कारण यह है कि रेटेड आर सुपरस्टार अभी टीवी पर नज़र नहीं आ रहे हैं। साथ ही उनकी किसी भी रेसलर के साथ अभी दुश्मनी देखने को नहीं मिल रही है। SummerSlam करीब है और अब उनके लिए स्टोरीलाइन को बिल्ड करना काफी ज्यादा मुश्किल रहेगा। WWE उन्हें आने वाले किसी प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बना सकता है।

2- एजे स्टाइल्स

youtube-cover
Ad

एजे स्टाइल्स ने SummerSlam में पहले कई बेहतरीन मैच दिए हैं लेकिन वो इस साल बड़े शो में शायद ही इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। इस समय उनकी कैरियन क्रॉस के खिलाफ दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में मैच होने वाला है। अभी ऐसा महसूस हो रहा है कि स्टाइल्स के लिए WWE के पास बड़े प्लान्स नहीं हैं और इसी वजह से वो मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने हुए हैं।

स्टाइल्स को भले ही अभी बड़े शोज़ का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में ट्रिपल एच जरूर उन्हें दिग्गज स्टार्स के साथ दुश्मनी में बुक कर सकते हैं। उनका फैक्शन OC भी अभी काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नज़र आ रहा है। खैर, SummerSlam 2023 के बाद शायद स्टाइल्स और उनके साथियों की किस्मत बदल सकती है।

1- बॉबी लैश्ले

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले हमेशा से ही WWE के बड़े शोज़ में मैच लड़ते हुए नज़र आए हैं। हालांकि, अभी ऐसा महसूस हो रहा है कि लैश्ले SummerSlam 2023 इवेंट को मिस कर सकते हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार ने थोड़े समय पहले ही वापसी की है और अब किसी स्टार के साथ उनकी दुश्मनी को बिल्ड करने के लिए समय की कमी है।

WWE इस समय साफ तौर पर बॉबी के नए फैक्शन की शुरुआत करने पर ध्यान दे रहा है। इस समय उन्हें इसी एंगल के साथ बिल्ड किया जा रहा है। ऐसे में लैश्ले को SummerSlam में शायद ही कोई मैच मिल सकता है। लैश्ले के फैंस के लिए यह जरूर निराशाजनक चीज़ होगी। हालांकि, आगे जाकर बॉबी जब अपने ग्रुप की शुरुआत करेंगे, तो उन्हें सीधा मेन इवेंट स्टोरीलाइन में भी जगह दी जा सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications