WWE के 3 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस पसंद नहीं करते हैं

रोमन रेंस(roman-reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं। पिछले कई सालों से वो फेस के तौर पर WWE में बने हुए है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें बहुत पुश दिया जाता है। हालांकि कुछ साल पहले लगातार रोमन रेंस को फैंस द्वारा बू किया जाता लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब फैंस रोमन रेंस को चीयर करते हैं।रोमन रेंस को लाकर रूम के महान लीडर्स में से एक माना जाता है और वह बैकस्टेज भी एक मशहूर सुपरस्टार हैं। अब तक रोमन रेंस के WWE में काफी सारे दोस्त और दुश्मन भी बने हैं। रोमन रेंस को वैसे भी सभी सुपरस्टार्स काफी पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जिन्हे रोमन रेंस पसंद नहीं करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

एंजो अमोरे

Enzo with Big Cass

एंजो अमोरे WWE का अब हिस्सा नहीं है लेकिन वो काफी बढ़िया काम यहां कर चुके हैं। हालांकि बैकस्टेज एंजो को कई लोग पसंद नहीं करते हैं। और इस लिस्ट में रोमन रेंस का नाम भी है। रोमन रेंस और एंजो अमोरे एक दूसरे के दोस्त नहीं हैं। एंजो को फैंस अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन वह जिस तरह के काम करते थे बैकस्टेज में कोई भी सुपरस्टार पसंद नहीं करता था। WWE यूरोपियन टूर के दौरान एंजो फ़ोन पर बात कर रहे थे और उनकी आवाज़ काफी ज्यादा थी। इससे बस में बैठे बाकी सुपरस्टार्स को दिक्कत हो रही थी और रोमन रेंस ने लॉकर रूम का लीडर होते हुए तुरंत अमोरे को बस से निकाल दिया था। बात में ये बात सच भी निकल कर आई। शायद इन्हीं कारणों की वजह से एंजो को रोमन रेंस पसंद नहीं करते हैं।

Ad

रैंडी ऑर्टन

Enter caption

रैंडी ऑर्टन का इस समय WWE में हील के तौर पर जलवा कायम है। वैसे भी दिग्गजों की लिस्ट में रैंडी ऑर्टन आते हैं। हील के तौर पर उन्होंने जो काम किया है शायद वो कोई और नहीं कर सकता है।रोमन रेंस फेस हैं तो रैंडी ऑर्टन हील हैं। जब द शील्ड टूटी थी तब विंस मैकमैहन, रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी कराना चाहते थे। हालांकि इन दोनों के बीच जिस तरह के मुकाबले हो रहे थे उसे देखकर रेंस खुश नहीं थे। रेंस को मुक़ाबलों को शानदार बनाना था और शायद ऑर्टन ऐसा नहीं कर रहे थे। शायद इस कारण रोमन रेंस रैंडी ऑर्टन को पसंद नहीं करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया

सीएम पंक

CM Punk and Roman Reigns

सीेएम पंक और रोमन रेंस के बीच क्या-क्या हुआ है वो फैंस अच्छे से जानते हैं।सीएम पंक ने हमेशा से ही ये दावा किया है कि द शील्ड को बनाने का आइडिया उनका था। इसके अलावा उन्हें WWE द्वारा रोमन रेंस को दिया जा रहा पुश भी पसंद नहीं आ रहा था। हालांकि कई इंटरव्यू के दौरान रेंस ने पंक की बातों को गलत बताया है और कहा है कि द शील्ड को बनाने के पीछे पंक का हाथ नहीं था। इस वजह से रोमन रेंस ने कभी सीएम पंक को पसंद नहीं किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications