3 WWE Superstars जिनकी Night of Champions 2023 के बाद Roman Reigns के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस की किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है
WWE दिग्गज रोमन रेंस की किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है

Roman Reigns: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) एक बड़े चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद पहली बार ट्राइबल चीफ एक्शन में नज़र आएंगे। दरअसल, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ मिलकर रेंस, केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

देखकर लग रहा है कि रोमन अभी टैग टीम टाइटल की स्टोरीलाइन पर ही ध्यान देंगे। हालांकि, Night of Champions के बाद उनके अनडिस्प्यूटेड टाइटल के लिए स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके साथ रोमन रेंस की Night of Champions के बाद दुश्मनी शुरू हो सकती है।

3- WWE सुपरस्टार Bobby Lashley और Roman Reigns की दुश्मनी रोचक रहेगी

बॉबी लैश्ले को मौजूदा समय में WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्हें पिछले कुछ समय में काफी अच्छा पुश मिला है। रोमन ने अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों को हराया है लेकिन उन्हें लैश्ले के खिलाफ सिंगल्स मैच में लड़ने का मौका नहीं मिला है।

बॉबी कुछ सालों पहले रोमन को क्लीन तरीके से पराजित कर चुके हैं। लैश्ले सही मायने में रोमन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। लैश्ले को SmackDown में अपनी तगड़ी शुरुआत करने के लिए अच्छी स्टोरीलाइन की जरूरत होगी। रोमन के खिलाफ नज़र आने से उन्हें फायदा मिल सकता है।

2- शेमस

शेमस और रोमन रेंस दोनों ही काफी समय से SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों के बीच सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। Survivor Series 2022 और Royal Rumble 2022 दोनों इवेंट्स के लिए रोमन रेंस और शेमस के बीच मैच बुक करने की अफवाहें सामने आ रही थी।

इन दोनों ही शोज़ में शेमस और रोमन के बीच सिंगल्स मैच नहीं देखने को मिला। खैर, अब WWE शेमस को वर्ल्ड टाइटल के लिए मौका दे सकता है। शेमस काफी समय से मिड कार्ड डिवीजन में काम कर रहे हैं और अब उन्हें थोड़े समय के लिए WWE द्वारा SmackDown का मुख्य आकर्षण बनाया जाना चाहिए। इससे उनके कद में बढ़ोतरी होगी।

1- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने Draft 2023 के दौरान वापसी की थी और इसके बाद से उन्हें काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है। Night of Champions 2023 में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में सैथ रॉलिंस की जीत के चांस ज्यादा हैं।

अगर एजे स्टाइल्स की हार होती है, तो वो अगले ही एपिसोड में आकर सीधा रोमन को चैलेंज कर सकते हैं। रेंस और स्टाइल्स के बीच सालों पहले मैच हुआ था। इसके बाद दोनों सिंगल्स मुकाबलों में आमने-सामने नहीं आए हैं। अब स्टाइल्स और रेंस एक ही ब्रांड का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा समय तक दूर नहीं रखा जाना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links