3 WWE Superstars जो WrestleMania 39 में फेस या हील टर्न करके सभी को हैरान कर सकते हैं

..
फैंस को WrestleMania 39 में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़
फैंस को WrestleMania 39 में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज

WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के आयोजन में ज्यादा समय नहीं है। यह मेगा प्रीमियम लाइव इवेंट 2 पार्ट्स में आयोजित होगा। शो के लिए लगभग सभी मैचों का ऐलान किया जा चुका है। कंपनी ने भी शो को सफल बनाने के लिए कई प्लान बना लिए हैं।

ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल में कई चौंकाने वाले मोमेंट्स देखने मिल सकते हैं। आगामी प्रोग्रामिंग को और भी रोचक बनाने के लिए WWE कुछ स्टार्स का फेस या हील टर्न करा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो WrestleMania 39 में फेस या हील टर्न करके सभी को हैरान कर सकते हैं।

3- हील टर्न: WWE हॉल ऑफ फेमर Trish Stratus का WrestleMania 39 में हील टर्न हो सकता है

ट्रिश स्ट्रेटस ने पिछले महीने WWE में वापसी की थी, जहां उन्होंने बैकी लिंच और लीटा का साथ दिया था। आगामी WrestleMania 39 में उनका, बैकी और लीटा का सामना डैमेज कंट्रोल से होगा। हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि शो ऑफ द शोज के बाद ट्रिश SummerSlam 2023 का हिस्सा बन सकती है।

ट्रिश स्ट्रेटस शायद WrestleMania 39 में हील टर्न लेकर अपनी टीम को धोखा दे सकती हैं। यह भी संभव है कि डैमेज कंट्रोल के जीतने के बाद ट्रिश हार का दोष बैकी और लीटा पर डाल दें। इसके बाद बैकी और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्ट्रेटस के बीच स्टोरीलाइन की शुरुआत देखने मिल सकती है। SummerSlam 2023 में दोनों के बीच ड्रीम मैच देखने मिल सकता है।

2- हील टर्न: ड्रू मैकइंटायर

WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर और शेमस की दोस्ती का इम्तेहान उस समय होगा, जब दोनों गुंथर की आईसी चैंपियनशिप को जीतने का प्रयास करेंगे। हाल ही में स्कॉटिश वॉरियर के हील कैरेक्टर के कुछ अंश SmackDown के एपिसोड में देखने मिले थे, जब वो फैटल 5 वे मैच का हिस्सा थे।

कंपनी हमेशा ही दो दोस्तों को एक-दूसरे के खिलाफ बुक करती आई है। ड्रू को फेस सुपरस्टार के रूप में पिछले कुछ समय से कोई खास सफलता भी नहीं मिल रही है। Clash at the Castle में वो अपने होम क्राउड के सामने हार गए थे। WrestleMania 39 में हार के बाद तुरंत मैकइंटायर अपना गुस्सा शेमस पर निकालते हुए हील टर्न ले सकते हैं।

1- फेस टर्न: जे उसो

जे उसो उठाएंगे चौकाने वाला कदम?
जे उसो उठाएंगे चौकाने वाला कदम?

द ब्लडलाइन में रोमन रेंस के बाद निश्चित तौर जे उसो ग्रुप के सबसे प्रभावी मेंबर हैं। साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble इवेंट में उनके एक्शन ने ट्राइबल चीफ को परेशानी में डाल दिया था। हालांकि, कुछ ही हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में जे फिर से एक बार अपनी फैमिली का हिस्सा बन गए हैं।

ब्लडलाइन हमेशा ही हेड ऑफ द टेबल के मैचों में उनका साथ देता आया है। वहीं रोमन, बहुत ही कम अपने साथियों की मदद के लिए आगे आते हैं। अगर यही चीज WrestleMania 39 में होती है और द उसोज़ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप हारते हैं, तब वो इसका दोष ट्राइबल चीफ को दे सकते हैं। इसके बाद जे उसो फेस टर्न करते हुए रोमन रेंस की हार का कारण भी बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links