3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने इशारों-इशारों में अपने साथी को धोखा देने के संकेत दिए हैं

Ujjaval
कुछ स्टार्स अपने दोस्त को धोखा दे सकते हैं (Photo: WWE.com)
कुछ स्टार्स अपने दोस्त को धोखा दे सकते हैं (Photo: WWE.com)

Stars Subtly Hinted Betray Partners: WWE में हर साल कई सारे सुपरस्टार्स साथ आकर काम करते हैं और उनके बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। इसी बीच कुछ स्टार्स अपने दोस्त को धोखा देकर सभी को चौंका देते हैं। जॉन सीना और कोडी रोड्स के रिश्ते काफी अच्छे थे लेकिन Elimination Chamber 2025 में दिग्गज ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को धोखा दे दिया। WWE में मौजूदा समय में कुछ स्टार्स हैं, जिनके अलग होने के संकेत मिल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने इशारों-इशारों में अपने साथी को धोखा देने के संकेत दिए हैं।

Ad

3- WWE स्टार जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ से अलग होने के संकेत दे दिए हैं

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच अनबन फरवरी की शुरुआत से ही बढ़ती हुई नज़र आई है। सोलो के ट्राइबल चीफ पद गंवाने के बाद जेकब फाटू अब उन्हें पहले की तरह सम्मान नहीं देते हैं। सिकोआ के कारण कई मौकों पर जेकब को नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते जेकब ने इशारों-इशारों में सोलो सिकोआ के खिलाफ जाने के संकेत दिए हैं। जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच SmackDown के आखिरी एपिसोड में मैच हुआ था।

जेकब अगर यह मैच जीतते, तो वो यूएस टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका प्राप्त कर लेते। सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने दखल दिया। इसी के चलते ब्रॉन की DQ से जीत हो गई और उन्हें मौका मिल गया। फाटू बैकस्टेज सोलो ने बेहद नाराज़ दिखाई दिए थे और उन्हें दूर रहने के लिए भी कहा था। जेकब ने यहां से इशारों-इशारों में संकेत दे दिए कि अगर सोलो दोबारा उन्हें गुस्सा दिलाते हैं, तो फिर वो धोखे का सामना कर सकते हैं।

2- WWE स्टार ग्रेसन वॉलर ने ऑस्टिन थ्योरी को धोखा देने के संकेत इशारों में दिए हैं

youtube-cover
Ad

ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने सिंगल्स स्टार के रूप में शुरुआत की थी लेकिन वो अच्छे दोस्त बन गए। उन्होंने बाद में ए टाउन डाउन अंडर नाम की टीम की शुरुआत की और वो WrestleMania XL में टैग टीम टाइटल जीतने में भी सफल रहे। ग्रेसन और थ्योरी के बीच लगातार दरार आ रही है और वो अब एक-दूसरे को नापसंद कर रहे हैं। वॉलर ने हमेशा से ही खुद को ऑस्टिन से बेहतर दिखाने का प्रयास किया है और समय-समय पर उनकी बेइज्जती की है।

ऑस्टिन थ्योरी ने एक-दो मौकों पर इस बात का विरोध भी किया है। जब ऑस्टिन थ्योरी ने जे उसो का सिग्नेचर स्टेप 'यीट' किया था, तो ग्रेसन बेहद गुस्से में आ गए थे। यहां उन्होंने थ्योरी को धोखा देने के संकेत दिए थे। अब लगातार ग्रेसन और ऑस्टिन हारते जा रहे हैं। यह चीज वॉलर को गुस्सा दिला सकती है और वो ऑस्टिन थ्योरी को धोखा दे सकते हैं। ऑस्टिन को बतौर बेबीफेस देखना रोचक होगा।

1- WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फिन बैलर के खिलाफ जाने के संकेत दिए हैं

youtube-cover
Ad

फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय जजमेंट डे का हिस्सा हैं। दोनों ने साथ मिलकर बहुत समय तक काम किया है और वो बेहद सफल भी रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों के बीच दरार बढ़ती जा रही हैं। फिन ने समय-समय पर डॉमिनिक द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है। वो मिस्टीरियो के जजमेंट डे में नया सदस्य शामिल करने की कोशिश से खुश नहीं हैं।

डॉमिनिक ने Raw के एक एपिसोड में फिन बैलर को गले लगाते हुए गुस्से वाला चेहरा बनाया था। इसके द्वारा उन्होंने इशारों-इशारों में संकेत दिए थे कि वो बैलर द्वारा उठाए जाने वाले सवालों से थक चुके हैं और उन्हें धोखा दे सकते हैं। उनकी दरार हफ्ते दर हफ्ते बढ़ती जा रही है। इसी के चलते जल्द ही डॉमिनिक, फिन को जजमेंट डे से बाहर निकाल सकते हैं और खुद फैक्शन की कमान संभाल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications