WWE में सुपरस्टार शेक-अप खत्म हुआ और काफी सारे रैसलर्स ने अपने ब्रांड बदले। इस दौरान कुछ को और बेहतर मौके मिले, जबकि कुछ और को शायद उतना फायदा नहीं हुआ हो। ये तो बात हुई उन रैसलर्स की जिन्होंने शोज़ बदले लेकिन वहीँ कुछ अन्य भी थे जिन्होंने ना सिर्फ ब्रैंड्स बदले बल्कि उसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ़ में भी काफी बड़ा बदलाव आ जाएगा।
दरअसल कंपनी में कई रैसलर्स डेट कर रहे हैं तो वहीँ कुछ की शादी हो गई है, लेकिन उसके बावजूद वो इस समय अलग ब्रांड में हैं। इस साल शेक-अप में काफी बदलाव हुए लेकिन एक तरफ जहाँ कुछ फायदेमंद थे, तो वहीँ कुछ उतने अच्छे नहीं थे।
ये भी पढ़ें: 11 WWE सुपरस्टार्स जो भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकते हैं
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन कपल्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें इस शेक-अप से नुकसान हुआ:
#3 एलिस्टर ब्लैक और ज़ैलिना वेगा
![Image result for aleister black and zelina vega](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/51647-15554987600954-800.jpg 1920w)
एलिस्टर ब्लैक और ज़ैलिना वेगा ने अपनी शादी की खबर से रैसलिंग जगत में हलचल मचा दी थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। एलिस्टर तथा ज़ैलिना ने ये साबित कर दिया कि कंपनी और रैसलर्स किसी भी बात को अगर बाहर ना लाना चाहें तो वो शायद ही किसी को पता चले।
इस हफ्ते शो में ज़ैलिना ने रॉ में एंट्री की तो वहीँ एलिस्टर स्मैकडाउन का हिस्सा बने, जिसकी वजह से इनका साथ में हो पाना मुश्किल है। कंपनी का स्केड्यूल काफी टाइट होता है और रैसलर्स को साथ में रहने के लिए एक ही समय एक ही शो में होना चाहिए, जो काफी मुश्किल है।
ये सिर्फ किसी बड़े शो में साथ में हो सकते हैं, लेकिन वो किसी भी महीने में सिर्फ एक ही बार होता है। ऐसे में ये शेक-अप इस कपल के लिए अच्छा नहीं रहा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 एलेक्सा ब्लिस और बडी मर्फी
![Image result for alexa bliss and buddy murphy](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1b726-15554993461934.png 1920w)
एलेक्सा ब्लिस और बडी मर्फी अलग शोज़ में हैं, क्योंकि एक तरफ जहाँ 'गॉडेस' रॉ में हैं। वहीं बडी ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में ये बताया कि वो ब्लू ब्रैंड का हिस्सा हैं। ये दोनों ना केवल एक रिश्ते में हैं, बल्कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है।
दो अलग शोज़ में होने की वजह से इन्हें वो मौके नहीं मिलेंगे कि ये एक दूसरे के साथ ज़्यादा वक़्त बिता सकें। ये एक इंगेज्ड कपल के लिए बुरी खबर है, लेकिन कंपनी का शेड्यूल ही कुछ ऐसा है कि अलग शोज़ वाले रैसलर्स शायद ही कभी एक साथ वक़्त बिता सकें।
#1 शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a6957-15554997382493-800.jpg 1920w)
शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे से जुडी खबर हाल फिलहाल में ही आई थी, और ये बात भी तय है कि ये दोनों अपने रिश्ते को किसी से छुपा नहीं रहे हैं। इस वजह से इनके साथ में होने और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने से जुडी खबरें पिछले दिनों दुनियाभर में छाई रहीं। यहाँ जो बात देखने वाली है वो ये कि शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे रॉ तथा स्मैकडाउन का हिस्सा हैं जिसकी वजह से इन्हें एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने के लिए समय निकालना होगा।