WWE NXT ब्रांड के फाउंडर ट्रिपल एच के पास इस समय बड़ी जिम्मेदारी है। WWE में नए टैलेंट्स को लाना ट्रिपल एच का काम है। ट्रिपल एच बहुत से सुपरस्टार्स को कापी सपोर्ट करते हैं। WWE रॉ और स्मैकडाउन बड़ा ब्रांड है। लेकिन अब NXT को भी बड़ा दर्जा दे दिया गया है। तीनों ब्रांड्स अब समान हो गए है। NXT में काम करने वाले सुपरस्टार्स का सपना होता है कि वो एक दिन रॉ या स्मैकडाउन में परफॉर्म करेंगे।पिछले कुछ समय से ये देखा गया है कि NXT ब्रांड की सफलता के बाद जो मेन रोस्टर में आए है वो कामयाब नहीं हो पाए है। ट्रिपल एच जिस प्रकार का इन्हें पुश देते हैं शायद विंस मैकमैहन ये काम नहीं करते हैं। कुछ सुपरस्टार्स हैं जिन्हें ट्रिपल एच ने बहुत पुश दिया लेकिन विंस मैकमैहन ने नहीं दिया।द एस्सेंशन को ट्रिपल एच ने पुश दिया लेकिन WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने नहींThe #ShatterMachine sends The Ascension back to the Wasteland, as The Champs win again! #NoFlipsJustFists #WWENXT pic.twitter.com/f2bGUF5b9U— WWE NXT (@WWENXT) January 14, 2016द एस्सेंशन के विक्टर और कॉनर बहुत ही प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स हैं। ये बात इन दोनों ने सभी को NXT में बता दी थी। अपने काम से इन दोनों ने सभी को प्रभावित किया। साल 2013 में NXT के एपिसोड में इन दोनों ने नेविल और ग्रेव्स को हराया था। इसके बाद वो 343 दिन तक NXT टैग टीम चैंपियन रहे थे। इस समय मेन रोस्टर में भी ज्यादा टैग टीम नहीं थी। ट्रिपल एच ने इन्हें काफी पुश दिया। और ऐसा ही कुछ जब ये दोनों मेन रोस्टर में आए तब भी हुआ। लेकिन बाद में इनका काम काफी पीछे हो गया। मेन रोस्टर में भी इन दोनों ने अच्छा काम किया लेकिन विंस मैकमैहन ने कभी इन्हें किसी अच्छी स्टोरीलाइन में नहीं डाला गया। यही वजह है कि ये दोनों अच्छी टैग टीम की लिस्ट में नजर नहीं आते हैं।WWE सुपरस्टार एमा को ट्रिपल एच ने पुश दिया लेकिन विंस मैकमैहन ने नहीं दिया.@EmmaWWE & @DanaBrookeWWE believe @itsBayleyWWE should be facing EMMA in Dallas! #WWENXT pic.twitter.com/kastu9IuTr— WWE NXT (@WWENXT) March 24, 2016साल 2015 के समर में WWE ने मेेन रोस्टर में विमेंस सुपरस्टार्स को बढ़ावा देना शुरू किया। और कई बडे़ विमेंस सुपरस्टार्स की एंट्री NXT से मेन रोस्टर में हुई। फैंस ये सोच रहे थे कि इसके बाद विमेंस डिवीजन को आगे कौन बढ़ाएगा। इसमें चार हॉर्सविमेंस का नाम पहले थे। पेज और एमा का नाम भी सभी के दिमाग में था। मेन रोस्टर में एमा को पेज ने एमा को 12 मिनट में हरा दिया था। पेज यहां से काफी प्रसिद्ध हो गई थी। एमा कभी NXT विमेंस चैंपियनशिप भी नहीं जीत पाई। जब ब्रांड की बात आई तो ये बात ट्रिपल एच ने क्लियर की दी थी कि एमा का रोल काफी बड़ा रहेगा। मेन रोस्टर में जब एमा आई तो उन्हें सिर्फ टाइटल के लिए दो मौके मिले। इससे ज्यादा उन्हें पुश नहीं दिया गया।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा