पूरा विश्व फिलहाल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मुसीबत के दौर से गुजर रहा है और इससे स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। अब डब्लू डब्लू ई (WWE) की ही बात कर लें तो कंपनी को साल के सबसे बड़े इवेंट यानी रेसलमेनिया के आयोजन को परफॉर्मेंस सेंटर में शिफ्ट करना पड़ा है।
पहले संभावनाएं थीं कि विंस मैकमैहन इस साल रेसलमेनिया 36 को रद्द करने का कडा फैसला ले सकते हैं। खैर अब शो रद्द तो नहीं हुआ लेकिन बिना लाइव ऑडियंस के आयोजित होगा। साल 2020 वायरस के चलते यादगार तो पहले ही बन चुका है मगर फैंस को उम्मीद होगी कि इस साल रेसलमेनिया भी कई मायनों में यादगार साबित होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से रेसलमेनिया 36 को बिना ऑडियंस के भी सफल बना सकता है WWE
रेसलमेनिया 36 के लिए अभी तक कुल 7 मैचों की पुष्टि की जा चुकी है और इनमें कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी शामिल हैं जो पहली बार किसी रेसलमेनिया रिंग का हिस्सा बनने वाले हैं।
# रिया रिप्ली
![रिया vs शार्लेट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9729d-15845397354974-800.jpg 1920w)
रिया रिप्ली फिलहाल WWE की सबसे उभरती हुई स्टार्स में से एक हैं और रेसलमेनिया 36 में उन्हें शार्लेट के खिलाफ अपना NXT विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। ये पहली बार है जब रेसलमेनिया रिंग में NXT विमेंस टाइटल डिफेंड किया जाना है, इसलिए रिंग में उतरते ही रिप्ली इतिहास रच चुकी होंगी।
उन्होंने साल 2017 में WWE के साथ डील साइन की थी और थोड़े ही समय में वो कंपनी की डेवलपमेंट ब्रांड की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बन गई हैं।
उन्होंने दिसंबर 2019 में शायना बैज़लर के 416 दिनों से चले आ रहे चैंपियनशिप सफर को समाप्त करते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था। खास बात ये है कि वो अपने पहले रेसलमेनिया में चैंपियन के रूप में रिंग में उतरने वाली हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# शायना बैज़लर
![बैकी vs बैज़लर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/59a42-15845401393167-800.jpg 1920w)
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि शायना बैज़लर फिलहाल पूरे WWE रोस्टर की सबसे बेहतरीन इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक हैं। जुलाई 2017 में NXT इन रिंग डेब्यू करने के 1 साल के भीतर ही वो NXT विमेंस चैंपियन बन गई थीं।
एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी 2020 में 5 अन्य सुपरस्टार्स को हराते हुए उन्होंने रेसलमेनिया 36 में बैकी लिंच के खिलाफ रॉ विमेंस टाइटल शॉट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें: 3 बड़े कीर्तिमान जो ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में बना सकते हैं
# द फीन्ड
![सीना vs फीन्ड](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b63f4-15845410788090-800.jpg 1920w)
पिछले एक साल से ब्रे वायट का द फीन्ड कैरेक्टर प्रो रेसलिंग यूनिवर्स के सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स में से एक बना हुआ है। दुर्भाग्यवश ब्रे वायट आज तक अपने किसी भी रेसलमेनिया मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं इसलिए उन्हें उम्मीद होगी कि द फीन्ड कैरेक्टर उनकी इस लूजिंग स्ट्रीक का अंत करेगा।
सुपर शोडाउन 2020 में गोल्डबर्ग के हाथों उन्हें यूनिवर्सल टाइटल गंवाना पड़ा था और रेसलमेनिया 36 में वो जॉन सीना का सामना करेंगे। आपको याद दिला दें कि रेसलमेनिया 30 में वायट को सीना के हाथों हार मिली थी और द फीन्ड कई साल पहले मिली उस हार का बदला जरूर लेना चाहेंगे और ये इस कैरेक्टर का पहला रेसलमेनिया मैच होगा।