शिंस्के नाकामुरा वर्तमान समय में डब्लू डब्लू ई (WWE) के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। उन्होंने यह चैंपियनशिप एक्सट्रीम रूल्स में फिन बैलर को हराकर जीती थी। शिंस्के नाकामुरा ने इस चैंपियनशिप को तब से अब तक काफी अच्छी तरह से डिफेंड किया है। इस दौरान उन्होंने इस चैंपियनशिप के लिए द मिज को क्लैश ऑफ़ द चैंपियंस में हराया था।
फिलहाल शिंस्के नाकामुरा स्मैकडाउन ब्रांड में है और उनसे यह चैंपियनशिप जीतना किसी भी रेसलर के लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा है। वह सैमी जेन और सिजेरो के साथ मिलकर स्मैकडाउन ब्रांड को डोमिनेट कर रहे हैं। हालांकि कंपनी में कुछ रेसलर ऐसे जरुर है, जो इस सुपरस्टार को हराकर आईसी चैंपियनशिप अपने नाम कर सकते हैं।
हम उन 3 रेसलर्स के बारे में बात करेंंगे जो नाकामुरा को हराकर WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: 8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है
# रोमन रेंस
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/a06c4-15765246428109-800.jpg 1920w)
18 अक्टूबर 2019 की स्मैकडाउन में रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा के बीच आईसी चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में किंग कॉर्बिन ने दखल देते हुए रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था और मैच को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। मैच के डिस्क्वालिफाई होने के चलते शिंस्के नाकामुरा अपनी आईसी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हो गए थे।
अभी दोनों ही फिलहाल स्मैकडाउन ब्रांड में है और अगर पॉवर हाउस को आईसी चैंपियनशिप के लिए दोबारा मौका मिलता है, तो वह निश्चित ही शिंस्के को हारने की क्षमता रखते हैं।
फिलहाल बिग डॉग की फ्यूड किंग कॉर्बिन के साथ चल रही है। हालांकि अब यह फ्यूड अंतिम चरण में है। इसके बाद अगर विंस मैकमैहन रोमन रेंस को आईसी चैंपियनशिप के लिए लाते हैं, तो यह WWE फैंस के लिए भी काफी मनोरंजक रहेगा।
यह भी पढ़ें:- 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw में इशारों-इशारों में बताई
# ब्रॉन स्ट्रोमैन
![बà¥à¤°à¥à¤¨ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤®à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/0f574-15765247281735-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराना किसी भी रेसलर के लिए काफी मुश्किल रहता है। वह WWE के मॉन्स्टर हैं और कई बार अपनी ताकत का नमूना पेश कर चुके हैं।
पिछले महीने की एक स्मैकडाउन में बैकस्टेज ब्रॉन स्ट्रोमैन और शिंस्के नाकामुरा आमने-सामने देखने को मिले थे। अगर आने वाले समय में द मॉन्स्टर अमंग मैन को अगर नाकामुरा के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप के लिए मौका मिलता है, तो वह भी चैंपियन बनने का दम रखते हैं। साल 2019 स्ट्रोमैन के लिए कुछ खास नहीं रहा है। अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनते हैं तो फिर वो आगे बढ़ सकते हैं।
# डेनियल ब्रायन
![डà¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤² बà¥à¤°à¤¾à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/86a8e-15765245593694-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन भी स्मैकडाउन ब्रांड के लिए ही काम कर रहे हैं और वह भी इस ब्रांड का एक बड़ा नाम है। डेनियल ब्रायन ने हील से बेबीफेस टर्न भी ले लिया है। भविष्य में संभावनाएं है कि स्मैकडाउन के पूर्व जनरल मैनेजर रह चुके डेनियल ब्रायन को आईसी चैंपियनशिप के लिए शिंस्के नाकामुरा के साथ मैच दिया जाए। अगर यह मैच होता है, तो अपने अनुभव से डेनियल इस मैच को जीतने की काबिलियत रखते हैं। फिलहाल डेनियल ब्रायन की फ्यूड यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट के साथ चल रही है। अगले साल रॉयल रंबल में इन दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।