WWE सुपरस्टार्स शेकअप 2019 खत्म हो चुका है। सुपरस्टार शेकअप के बाद WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस स्मैकडाउन का हिस्सा होंगे तो वहीं स्मैकडाउन लाइव को अपना 'हाउस' बताने वाले कंपनी के सबसे शानदार परफॉर्मर एजे स्टाइल्स रॉ में चले गए हैं। शेकअप से पहले रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स के ब्रांड बदलने की पूरा संभावना थी।
ये भी पढ़ें: WWE Superstar Shake-Up 2019: ब्रांड बदलने वाले 30 सुपरस्टार्स की पूरी जानकारी
तो वहीं रॉ को अपना 'यार्ड' कहने वाले दिग्गज सुपरस्टार रोमन रेंस ने अब स्मैकडाउन को अपना 'यार्ड' बना लिया है। 'द बिग डॉग' रोमन रेंस के स्मैकडाउन लाइव में आने से ब्लू ब्रांड को काफी फायदा होने वाला है। सुपरस्टार शेकअप में कई सुपरस्टार्स के ब्रांड बदल गए हैं।
ब्रांड बदलने के बाद निश्चित रूप से कई सुपरस्टार्स को काफी फायदा होने वाला है लेकिन जरूरी नहीं कि सभी सुपरस्टार इससे फायदे में रहेंगे। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स के ब्रांड नहीं बदले गए, निश्चित रूप से इससे उन्हें फायदा होगा। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें सुपरस्टार शेकअप से फायदा होगा और 2 जिन्हें सुपरस्टार शेकअप से नुकसान होगा।
सैथ रॉलिंस: फायदा होगा
![Reigns moving to SmackDown opens up each man to be the top face of their own show](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/54e0b-15557215186390-800.jpg 1920w)
सुपरस्टार शेकअप में सैथ रॉलिंस का ब्रांड नहीं बदला गया जो कि कंपनी का काफी अच्छा फैसला रहा। कंपनी ने सैथ रॉलिंस को मंडे नाइट रॉ में ही रखना उचित समझा। रोमन रेंस के स्मैकडाउन में जाने के बाद सैथ रॉलिंस मंडे नाइट रॉ के टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं।
इसके अलावा स्मैकडाउन से रॉ में आए कई सुपरस्टार जैसे एजे स्टाइल्स, द मिज के साथ उनके शानदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में फैंस को नए यूनिवर्सल चैंपियन देखने को मिल सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
लिव मॉर्गन: नुकसान होगा
![The blue-tongued member of the Riott Squad is now a former member](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/86ca3-15557229355068-800.jpg 1920w)
रायट स्क्वाड के सभी मेंबर में लिव मॉर्गन ऐसी सुपरस्टार हैं जिनकी इस ग्रुप को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लेकिन कंपनी ने सुपरस्टार शेकअप में लिव मॉर्गन को मंड नाइट रॉ से स्मैकडाउन लाइव में भेज दिया है। इसमें कोई शक नहीं है कि रायट स्क्वाड शानदार टैग टीम थी लेकिन क्या लिव मॉर्गन स्मैकडाउन में सिंगल्स के रूप में मुकाबले में शामिल हो पाएंगी।
क्या कंपनी उन्हें वाकई उतने मौके दे पाएंगी जितने एक बड़े सुपरस्टार को देती हैं। हाल फिलहाल में NXT से आए सुपरस्टार्स को उतने मौके नहीं मिले जिसके वह हकदार थे जिसके बाद मेन रोस्टर पर वह बुरी तरह फेल हो गए। हमारे ख्याल से लिव मॉर्गन को सुपरस्टार शेकअप से फायदा नहीं होगा।
एजे स्टाइल्स: फायदा होगा
![The Face that Ran the Place on SmackDown challenged the Big Dog for the WWE Championship back in 2016](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/73346-15557233664491-800.jpg 1920w)
सुपरस्टार शेकअप के बाद एजे स्टाइल्स अब स्मैकडाउन लाइव की बजाय मंडे नाइट रॉ में नज़र आएंगे। एजे स्टाइल्स WWE में डेब्यू के बाद से ही स्मैकडाउन का हिस्सा थे और अब वह रॉ में मुकाबले करते हुए नज़र आएंगे।
रॉ में आने के बाद एजे स्टाइल्स के पास WWE यूनिवर्सल चैंपियन जीतने का अच्छा मौका होगा साथ ही फैंस को रॉ में उनके नए प्रतिद्वंदियों के साथ मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। वैसे भी स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स के लिए करने के लिए कुछ बाकी रहे नहीं गया था। हमारे ख्याल से एजे स्टाइल्स को सुपरस्टार शेकअप से काफी फायदा होगा।
कोफी किंग्सटन: नुकसान होगा
![Kofi Kingston and Daniel Bryan had some classic encounters this year while battling for the WWE Championship](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f374d-15557235727212-800.jpg 1920w)
कोफी किंग्सटन ने रैसलमेनिया 35 में डैनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद हुए सुपरस्टार शेकअप में कोफी किंग्सटन का भले ही ब्रांड नहीं बदला गया हो लेकिन उन्हें इस सुपरस्टार शेकअप से काफी नुकसान हो सकता है।
सुपरस्टार शेकअप में रोमन रेंस का ब्रांड बदल दिया गया है। रोमन रेंस अब मंडे नाइट रॉ की जगह स्मैकडाउन में नज़र आएंगे। रोमन रेंस के स्मैकडाउन में आने से कोफी किंग्सटन को बड़ा खतरा हो सकता है। रोमन रेंस अभी भी कंपनी के टॉप सुपरस्टार बने हुए हैं ऐसे में कंपनी उन्हें जरूर किसी ना किसी बड़े टाइटल पिक्चर में शामिल करेगी। फिलहाल स्मैकडाउन में WWE चैंपियनशिप ही सबसे बड़ा टाइटल है। आने वाले समय में रोमन रेंस अगर WWE चैंपियन बनते हैं तो इसमें शायद फैंस को हैरान नहीं होना चाहिए।
रोमन रेंस: फायदा होगा
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/09aec-15557400316969-800.jpg 1920w)
काफी समय से रॉ का हिस्सा रहे रोमन रेंस अब स्मैकडाउन में नज़र आएंगे। मंडे नाइट रॉ में रोमन रेंस लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूनिवर्सल टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं।
ऐसे में रॉ में उनके लिए मुकाबलों के ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं थे। स्मैकडाउन में आने के बाद रोमन रेंस को नई स्टोरीलाइन, नए प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला करने का मौका मिलेगा। इससे निश्चित रूप से रोमन रेंस को काफी फायदा होने वाला है साथ ही फैंस को कुछ नया देखने को मिलेगा। इससे पहले रोमन रेंस रॉ में या शील्ड के रूप में या फिर लैसनर, रॉलिंस और स्ट्रोमैन के खिलाफ मुकाबलों में नज़र आते थे।