3 सुपरस्टार्स जो WWE में लगभग मरने के बाद वापस आए

Enter caption

प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE का बहुत बड़ा नाम है। WWE इस समय सबसे बड़ी कंपनी है। हर कोई सुपरस्टार्स यहां परफॉर्म करना चाहता है। और यहां पर कई बार ऐसी चीजें हुई जिससे सभी फैंस चौंक गए। कई स्टोरीलाइन्स यहां पर ऐसी होती है जिसमें कई रेसलर मरकर भी वापस आ जाते हैं। कई बार WWE में ऐसा हुआ है। हालांकि ये सब स्टोरीलाइन्स का हिस्सा होता है और सब स्क्रिप्टेड होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्लान के मुताबिक चीजें नहीं होती है। ये सब चीजें काफी हैरान करने वाली होती है। फैंंस भी सदमे में आ जाते हैं। WWE में इन स्टोरीलाइन्स में कई सुपरस्टार्स लगभग मरकर भी वापस लौटे हैं।

Ad

विंस मैकमैहन

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 11 जून 2007 के एपिसोड में कुछ ऐसा ही हुआ था। इस पूरे एपिसोड में WWE सुपरस्टार्स ने विंस मैकमैहन की करियर पर अपनी बात रखी।इस शो के अंत में मैकमैहन बैकस्टेज चले गए और फिर अपनी गाड़ी में बैठने लगे। जैसे ही उन्होंने पैसेंजर सीट को बंद किया उनकी गाड़ी ब्लास्ट हो गई और इस एपिसोड का अंत हो गया। हालांकि विंस मैकमैहन की असली मौत यहां पर नहीं हुई थी लेकिन WWE द्वारा ऐसा दिखा गया था। इसके बाद अगस्त के महीने में ही विंस मैकमैहन ने वापसी कर ली थी।

द अंडरटेकर

Enter caption

वैसे अंडरटेकर ये कारनामा कई बार कर चुके हैं। इसलिए अंडरटेकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अंडरटेकर की WWE में स्टोरीलाइऩ में हमेशा कुछ ना कुछ नया होता ही है। अंडरटेकर WWE के अंदर कई बार स्टोरीलाइन में मर कर वापस आ चुके हैं। साल 1996 में अंडरटेकर और मैनकाइंड फ्यूड में शामिल थे। इस दौरान उनके पूर्व मैनेजर पॉल बेयरर ने मैनकाइंड का साथ दिया जिसके बाद इन दोनों का मैच हुआ था। अंडरटेकर ने मैनकाइंड को दफना कर मैच को जीतने की कोशिश की लेकिन बाद में बाकी रैसलर्स ने मैनकाइंड की मदद कर अंडरटेकर को जिंदा दफनाने में मदद की थी। इस बात को लेकर फैंस काफी हैरान हो गए थे। इसके बाद अंडरटेकर कई बार ये काम कर चुके हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबका ध्यान खींचा

केन

Enter caption

केन को भी WWE में ऐसे कारनामों के लिए जाना जाता है। साल 2003 में शेन मैकमैहन के साथ स्टोरीलाइन में केन थे और ये स्टोरीलाइन काफी शानदार रही थी। इस दुश्मनी के दौरान केन की मौत हुई थी। चली एक दुश्मनी के अंदर भी इनकी की मौत हुई थी। यहां पर केन का एक्सीडेंट हो गया था और केन की गाड़ी पुरी तरह जल चुकी थी। सभी को लगा था कि केन के बचने की संभावना काफी कम थी। हालांकि आगे चलकर केन की वापसी हो गई थी। केन भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications