WWE में फिलहाल रॉयल रंबल 2019 के इवेंट के लिए कुछ बड़े मैच और स्टोरीलाइन देख रहे हैं। रॉयल रंबल से पहले हमें सारी बातें समझ मे आ जाएंगी। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ ने रंबल मैच के लिए अपने नाम की घोषणा कर दी है। डीन हमें इस इवेंट का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे।
ऐसे में डीन अभी किसी भी स्टोरीलाइन का हिस्सा नही हैं। उन्होंने ये चैंपियनशिप TLC 2018 में सैथ रॉलिंस को हराकर जीती थी। एम्ब्रोज़ का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में ये तीसरा रन शुरू हुआ है, अभी उनकी चैंपियन के रूप में शुरुआत हुई हैं। डीन के लिए फिलहाल रॉयल रंबल के लिए कोई भी प्रतिद्वंद्वी उपस्थित नहीं हैं।
डीन से उनकी इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को छीनने के लिए उनके सामने ये 3 संभावित सुपरस्टार हो सकते हैं। इस लिस्ट में हम उन ही स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो डीन को उनकी टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं।
फिन बैलर
![Balor](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d211f-15467979041491-800.jpg 1920w)
अगर WWE रॉ रोस्टर में फिन बैलर बाजी मारते हैं, तो इन दोनों के बीच मैच देखने मे मजा आ जाएगा। दोनों बहुत ही अच्छा मैच दे सकते हैं। उन्हें अभी तक कई मौके दिए गए पर वो अभी तक चैंपियनशिप जीतने में सफल नही रहे हैं। जब से वह अपनी चोट से लौटे, उन्हें फिर से टॉप स्टार बनने का अवसर नहीं दिया गया।
फिन बैलर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कई शॉट मिले हैं लेकिन वह इन सभी में असफल ही रहे। यहां तक कि उन्हें अपने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के खिलाफ़ मैच प्राप्त किया, वहां पर भी वे चैंपियन बन सकते थे। हालांकि डीन एम्ब्रोज़ का नाम संभावित रैसलर्स की लिस्ट में नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्हें पहले भी चैंपियनशिप के कई सारे मैच देखने को मिले हैं। लेकिन हमने अभी तक डीन और फिन का यह मैच पहले कभी नहीं देखा। वो डीन के साथ एक अच्छा मैच दे सकते हैं।
केविन ओवेंस
![Ko](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0b218-15467983975356-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में केविन ओवेंस का नाम भी शामिल हैं। केविन फिलहाल कंपनी से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वो जल्द ही WWE में अपनी वापसी कर सकते हैं।
अगर उन्हें आते ही डीन के साथ चैंपियनशिप के लिए मैच मिल जाता हैं तो उनके लिए साल की शुरुआत बहुत खास होगी। साथ ही ये उनका सफल रिटर्न माना जाएगा।
हमें पहले भी कई बार केविन ओवेंस और डीन एम्ब्रोज़ के बीच आपस में मैच देखने को मिले ही। जिसमें लगभग दोनों का पलड़ा भारी रहा हैं। उन्हें 6 अक्टूबर 2018 को बॉबी लश्ले के खिलाफ चोट लग गयी थी, जिसके बाद से ही वो बाहर हो गए थे।
केविन जल्द ही अपनी वापसी कर डीन को चैलेंज कर सकते हैं।
ब्रे वायट
![Wytt](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/04d6e-15467990384636-800.jpg 1920w)
स्टारकेड में बैरन कॉर्बिन को हराने के बाद ब्रे वायट एक बार फिर से WWE से गायब हो चुके हैं। ब्रे वायट हमें अंतिम बार रॉ पर दिखे थे, जहां पर उन्होंने अपनी रॉ टैग टीम चैंपियनशिप गंवा दी थी।
ब्रे वायट मैच लड़ने के लिए तो क्लियर हैं, लेकिन WWE के पास उनके लिए अभी कोई स्टोरीलाइन नही हैं। अगर वो ब्रे वायट को डीन एम्ब्रोज़ के साथ स्टोरीलाइन में डालते है तो रॉ देखने मे बहुत मजा आएगा।
इससे पहले 2014 में वायट और डीन के बीच हमें कई सारे मैच देखने को मिले थे, जिसमें ज्यादा मैच ब्रे वायट ने जीते हैं। उस समय डीन फेस थे और ब्रे वायट हील लेकिन अब परिस्थिति बिल्कुल विपरीत हैं।