3 WWE Superstars जिनके साथ Roman Reigns की गैरमौजूदगी में Paul Heyman काम कर सकते हैं

क्या WWE में पॉल हेमन किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ काम कर सकते हैं?
क्या WWE में पॉल हेमन किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ काम कर सकते हैं?

Paul Heyman: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने बवाल मचाया। सिकोआ के टेकओवर के बाद लग रहा है कि पॉल हेमन (Paul Heyman) को द ब्लडलाइन से निकाल दिया गया है। हेमन WWE इतिहास के सबसे बड़े टॉकर्स में से एक हैं। रोमन रेंस भी उन्हीं की वजह से बड़े सुपरस्टार बनने में सफल रहे।

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत कर दिया। अब कोडी कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं। कहा जा रहा है कि रेंस एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी करेंगे। ऐसे में कई सुपरस्टार्स अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉल हेमन की मदद ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस की अनुपस्थिति में आने वाले महीनों में हेमन के साथ काम कर सकते हैं।

# 3 WWE सुपरस्टार जिमी उसो

SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया। जिमी को अब द ब्लडलाइन ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। जिमी के ऊपर जब अटैक हुआ तब पॉल हेमन सदमे में नज़र आए। उन्होंने रोमन रेंस को कॉल करना चाहा लेकिन सिकोआ ने उनका फोन ही तोड़ दिया।

WrestleMania XL में भी जे उसो के खिलाफ जिमी को हार का सामना करना पड़ा था। अब इन चीजों से उबरने के लिए जिमी की मदद पॉल हेमन कर सकते हैं। हॉल ऑफ फेमर के साथ काम करने से जिमी को मजबूती प्रदान होगी। वो इसके बाद सिकोआ और टोंगा को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

#2 WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने हाल ही में NXT से SmackDown में एंट्री की है। उन्होंने शुरूआत से ही अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। ब्रेकर के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया जाए तो फिर वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अगर वो पॉल हेमन के साथ काम करते हैं तो फिर उनका करियर उड़ान भर सकता है।

ब्रेकर दूसरी पीढ़ी के सुपरस्टार हैं। उनके पास वो क्षमता है जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए चाहिए। हेमन के साथ काम करने से रोमन रेंस के माइक स्किल्स में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई थी। शायद ऐसा ही कुछ ब्रॉन के साथ भी हो सकता है। एक बात तो तय है कि कंपनी उन्हें बड़े सुपरस्टार के तौर पर देख रही है। ऐसे में उन्हें हेमन का साथ मिल जाएगा तो फिर उनके करियर पर चार चांद लग जाएंगे।

#1 पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को WWE से गए हुए करीब एक साल होने वाला है। इस साल की शुरूआत में वो वापसी करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से प्लान में बदलाव कर दिया गया। कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं कि लैसनर जल्द रिंग में वापसी कर सकते हैं।

पॉल हेमन और लैसनर के इतिहास के बारे में आप सभी को पता है। दोनों ने साथ में बहुत काम किया। ऐसे में सोलो सिकोआ के खिलाफ खतरनाक रूप में वापसी करने वाला सुपरस्टार कौन हो सकता है? अगर आप दिमाग लगाएंगे तो सबसे पहले लैसनर का नाम सामने आएगा। ब्रॉक और हेमन के साथ आने से कंपनी को भी फायदा होगा।

Quick Links