3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Hell in a Cell मैचों में अपनी जान की परवाह नहीं की

अंडरटेकर
अंडरटेकर

शेन मैकमैहन ने 25 फुट ऊपर से लगाई छलांग

youtube-cover

मौजूदा समय के WWE फैंस को शायद ये लम्हा याद हो जब रेसलमेनिया 32 में अंडरटेकर और शेन मैकमैहन के बीच एक्शन से भरपूर हैल इन ए सैल मैच लड़ा गया। 2016 में वापसी के बाद शेन WWE रॉ का कंट्रोल प्राप्त करना चाहते थे, इससे गुस्से विंस मैकमैहन ने उन्हें रेसलमेनिया 32 में अंडरटेकर के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच दिया।

इस मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर शेन को जीत मिली तो उन्हें रॉ का कंट्रोल मिल जाएगा, वहीं अंडरटेकर को हार मिली तो वो कभी रेसलमेनिया में परफ़ॉर्म नहीं कर पाएंगे। दोनों सुपरस्टार्स ने 30 मिनट चले इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

एक ऐसा भी समय आया जब थके हुए अंडरटेकर अनाउंस टेबल पर पड़े हुए थे और शेन करीब 25 फुट ऊपर केज के ऊपर मौजूद थे। शेन ने किसी की बात ना सुनते हुए इतनी ऊंचाई से एल्बो ड्रॉप मूव लगाने की पोजिशन में छलांग लगाई। इसके कई मिनट तक दोनों सुपरस्टार्स नीचे ही पड़े रहे थे।

Quick Links