3 WWE Superstars जो बहुत जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह गए

कुछ WWE सुपरस्टार्स के जाने का गम फैंस को आज भी है
कुछ WWE सुपरस्टार्स के जाने का गम फैंस को आज भी है

WWE: जिंदगी को लेकर हिंदी फिल्मों का एक डायलॉग बड़ा प्रसिद्ध है कि यह तो उस ऊपर वाले के हाथ में है, और कब कौन कैसे उठेगा, ये कोई नहीं जानता है। WWE में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिनकी निधन ने फैंस को रूला दिया और वह आज भी यकीन नहीं कर पाते हैं कि उनके पसंदीदा रेसलर अब इस दुनिया में नहीं है।

Ad

ऐसे कई रेसलर्स हैं, जिनकी मृत्यु काफी ज्यादा उम्र के बाद हुई लेकिन ऐसे भी कई थे, जिनकी मृत्यु इतनी कम उम्र में हुई कि उसपर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं था। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही तीन रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मृत्यु बेहद कम उम्र में हुई और जिसपर यकीन ही नहीं हो पा रहा था।

#3 दिवंगत WWE सुपरस्टार उमागा

Ad

दिवंगत WWE सुपरस्टार उमागा ने कंपनी के साथ दो बार काम किया। वह पहले थ्री मिनट वार्निंग ग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें उनके किरदार का नाम जमाल था। यह समय 2001 से 2003 का था लेकिन फिर वह रिलीज कर दिए गए थे। इन्होंने 2006 में उमागा के नाम से वापसी की और 2009 में इन्हें वेलनेस पॉलिसी तोड़ने के कारण कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था।

2009 में ही इनकी मृत्यु हो गई थी। वह महज 36 साल के थे, जब इनका निधन हो गया। ऐसा बताया जाता है कि उमागा को उनकी पत्नी ने सोफे पर पाया, जहां इनके नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका था। उन्हें दूसरी बार हार्ट अटैक आया और फिर डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

#2 पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर का निधन सबके लिए बहुत दुख लेकर आया था। वह WWE के साथ 2012 से 2019 तक थे। उसके बाद 2020 में उन्होंने AEW ज्वाइन कर ली थी। यहां उनका ऑन स्क्रीन नाम बदलकर ब्रोडी ली कर दिया गया था। वह यहां महज कुछ समय ही काम कर पाए थे, कि तभी उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी। उसके बाद खबर आई कि उनकी मृत्यु हो गई है

वह दिसंबर 2020 में अपनी मृत्यु के समय महज 41 साल के थे। एक समय पर यह माना जा रहा था कि उनकी मृत्यु कोविड के चलते हुई है। इसके बाद उनकी पत्नी से यह जानकारी मिली कि उनके निधन का कारण इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस था। इस स्थिति में फेफड़ों के टिशू लगातार मोटे होते रहते हैं, जब तक फेफड़ा काम करना ना बंद कर दे।

#1 दिवंगत WWE सुपरस्टार ब्रे वायट

Ad

ब्रे वायट का निधन सबके लिए बेहद बड़ी चोट थी। वह 2009 से 2021 तक WWE के साथ थे। इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। उन्हें 2022 में फिर से कंपनी का हिस्सा बनाया गया, जहां वह 2023 में अपनी मृत्यु के समय तक रहे। उन्होंने फैंस के साथ कुछ इतने अद्भुत लम्हें बांटे कि फैंस आज भी उनके बारे में बात करते हुए नहीं थकते हैं।

ब्रे वायट अपने निधन के समय महज 36 साल के थे। ऐसा बताया जाता है कि वह फरवरी से एक ऐसी बीमारी से जूझ रहे थे, जो कि उनके जीवन के लिए खतरनाक थी लेकिन उसका नाम कभी उजागर नहीं किया गया। उनके निधन की घोषणा ट्रिपल एच ने ब्रे वायट के पिता माइक रोटुंडा के फोन कॉल के बाद सोशल मीडिया पर की थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications