3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी शक्ल फेमस क्रिकेटर्स से काफी हद तक मिलती है

Ankit
WWE
WWE

कहते हैं कि एक शक्ल के 7 लोग होते हैं। हमने कई बार किसी को देखकर कभी ना कभी ये जरुर कहा होगा कि मैंने आपको पहले भी कहीं देखा है। जी हां, ये बातें आम है कि किसी की शक्ल किसी ना किसी से जरुर मिलती है, एक्टर हो या फिर क्रिकेटर कोई ना कोई लगभग एक जैसा दिखता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ 3 WWE सुपरस्टार्स की जिनकी शक्ल फेमस क्रिकेटर्स से मिलती है।

Ad

WWE सुपरस्टार शेमस और इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो

शेमस और जॉनी बेयरस्टो
शेमस और जॉनी बेयरस्टो

WWE के पूर्व चैंपियन और मनी इन द बैंक विजेता शेमस को काफी अच्छा सुपरस्टार माना जाता हैं। उनके नए- नए लुक्स की चर्चा हर बार होती है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि शेमस की शक्ल काफी हद के इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉन बेयरस्टो से मिलती है। शेमस ने WWE में काफी सारी कामयाबी हासिल की है। दूसरी ओर जॉनी को इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज और विकेटकीपर के रुप में देखा जाता है।

Ad

WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

सैथ और केन
सैथ और केन

WWE में अपनी धाक जमा चुके और ग्रैंड स्लैम चैंपियन सैथ रॉलिंस को किसी हॉलीवुड एक्टर से कम नहीं आंका जाता है। शील्ड के साथ डेब्यू में सफलता हासिल करने के बाद उन्हें WWE में अलग पुश दिया। वहीं सैथ रॉलिंस की शक्ल के बारे में बोला जाता है कि वो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से मिलती है। सैथ और केन की आंखें और दाढ़ी एक जैसे लगती है। केन का करियर भी सैथ रॉलिंस जैसा है दोनों ने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की है।

Ad

WWE के पूर्व चैंपियन जॉन सीना और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर

जॉन सीना और डेविड वॉर्नर
जॉन सीना और डेविड वॉर्नर

जॉन सीना कौन ये शायद सभी को पता है लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनकी शक्ल ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से मिलती है। जॉन सीना भी सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते हैं। दूसरी ओर डेविड वॉर्नर भी सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो डाल रहे हैं। जॉन सीना WWE के दिग्गज रेसलर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने कई शानदार पारियां खेली है। कुछ वक्त पहले वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में 335 रनों का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications