SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 का स्टोरीलाइन बिल्ड-अप अब समाप्त होने वाला है। केवल एक सप्ताह दूर रह गए इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अभी तक कई दिलचस्प और धमाकेदार मुकाबलों का ऐलान किया जा चुका है, जिनमें रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) समेत कई बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।कई मैचों में टाइटल्स दांव पर लगे होंगे, वहीं किसी में रेसलर अपने पुराने दुश्मन से बदला लेने की कोशिश करेगा। इवेंट में ऐसे कई मैच हैं जिनमें एक जीत किसी सुपरस्टार को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें SummerSlam 2023 में जीत की सबसे ज्यादा जरूरत है।#)WWE SummerSlam में Roman Reigns को जीत की जरूरत हैNightmare Undisputed_Szn❤️@Shreyanshu_5What A Pop From Crowd When Jey Uso Speared Roman ReignsThe Real Chief , The Main Event Jey Usooo pic.twitter.com/HplWWFt00R594What A Pop From Crowd When Jey Uso Speared Roman ReignsThe Real Chief , The Main Event Jey Usooo pic.twitter.com/HplWWFt00Rअब तक कई सुपरस्टार्स रोमन रेंस का साथ छोड़ चुके हैं, जिनमें से एक नाम जे उसो का भी है। अब परिस्थिति ये है कि रोमन को SummerSlam में जे उसो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना होगा। आपको याद दिला दें कि वो जे उसो ही थे, जिन्होंने Money in the Bank 2023 में ट्राइबल चीफ को पिन कर रोमन और सिकोआ की टीम के खिलाफ द उसोज़ को जीत दिलाई थी।SmackDown के हालिया एपिसोड में जे उसो ने उसी हार का जिक्र करते हुए कहा कि वो रोमन को दोबारा जरूर हराएंगे। मगर ये बात आपको चौंका सकती है कि WrestleMania 39 के बाद रोमन 2 मैच लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार मिली है।वहीं 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक के टूटने से भी उनका मोमेंटम कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि काफी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि SummerSlam में जे उसो की जीत होनी चाहिए, लेकिन कायदे से देखा जाए तो इस जीत की ज्यादा जरूरत रोमन रेंस को है।#)कोडी रोड्सWrestlingWorldCC@WrestlingWCCWho should pick up to win during Brock Lesnar vs Cody Rhodes 3? 🤔 pic.twitter.com/rjnx75Jh8y2306113Who should pick up to win during Brock Lesnar vs Cody Rhodes 3? 🤔 pic.twitter.com/rjnx75Jh8yकोडी रोड्स का SummerSlam में सामना ब्रॉक लैसनर से होगा और कुछ ही महीनों के अंदर वो तीसरी बार रिंग में आमने-सामने आ रहे होंगे। उनकी पहली भिड़ंत Backlash 2023 में हुई, जहां द अमेरिकन नाईटमेयर ने लैसनर को चौंकाते हुए जीत दर्ज की थी, वहीं Night of Champions में द बीस्ट ने अपना बदला पूरा किया था।इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि लैसनर पहले ही प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक की उपाधि हासिल कर चुके हैं, लेकिन रोड्स को टॉप पर पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। एक पुरानी कहावत है कि बेस्ट बनने के लिए आपको बेस्ट एथलीट्स को हराना होता है, इसलिए महान रेसलर्स की सूची में शामिल होने के लिए जरूरी है कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रोड्स को लैसनर के रूप में एक महान परफॉर्मर के खिलाफ जीत मिले।#)एलए नाइटWrestle Ops@WrestleOps"But I don’t know, the way B-Fab's been looking at me, I think she's got a tingle in her loins. I say she’s horny, YEAH!” - LA Knight #SmackDown pic.twitter.com/Yg1otcdzbD118561283"But I don’t know, the way B-Fab's been looking at me, I think she's got a tingle in her loins. I say she’s horny, YEAH!” - LA Knight 😭😭😭#SmackDown pic.twitter.com/Yg1otcdzbDएलए नाइट बिना कोई संदेह WWE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं और उनके द्वारा कही गई लगभग हर एक बात को फैंस जबरदस्त तरीके से चीयर करते हुए दिखाई देते हैं। उदाहरण के तौर पर SmackDown के हालिया एपिसोड पर नज़र डालें तो जब नाइट ने Hit Row पर तंज कसा तो उनकी बातों को क्राउड ने खूब चीयर किया था।ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि कंपनी भी उन्हें बड़े सुपरस्टार के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। वो SummerSlam में बैटल रॉयल में भाग ले रहे होंगे, जिसमें एक जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है, वहीं एक हार का मतलब ये होगा कि उन्हें दोबारा सबसे निचले स्तर से अपने कैरेक्टर को बिल्ड करना होगा।