3 WWE Superstars जिन्होंने Vince Mcmahon को जोरदार थप्पड़ मारा

wwe superstars slapped vince mcmahon
इन WWE सुपरस्टार्स ने विंस मैकमैहन को थप्पड़ मारा

Vince Mcmahon: विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम, जिन्होंने WWE को दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाया। वो समय-समय पर स्टोरीलाइंस का भी हिस्सा बनते रहे और इस दौरान खुद को कंपनी के इतिहास के सबसे बड़े हील स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

उन्हें हमेशा एक विलेन के तौर पर देखा जाता रहा है। उनकी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक समेत कई दिग्गजों के साथ स्टोरीलाइन आइकॉनिक रही, लेकिन दूसरों पर अपने नियमों को थोपने के कारण उन्हें कई बार हजारों फैंस के सामने थप्पड़ भी मारा गया था। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्होंने Vince Mcmahon को थप्पड़ मारा हुआ है।

#)WWE सुपरस्टार Randy Orton ने जड़ा Vince Mcmahon को थप्पड़

youtube-cover

साल 2009 में रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी Vince Mcmahon और उनके परिवार से शुरू हुई। उस समय एक सैगमेंट में ऑर्टन ने स्टैफनी मैकमैहन का मजाक बनाया, जो विंस मैकमैहन को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। विंस ने द वाइपर को माफी मांगने के लिए कहा और माफी ना मांगने पर उन्हें हजारों फैंस के सामने कंपनी से बर्खास्त करने की धमकी दी।

हालांकि ऑर्टन ने विंस को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करना उनके लिए सही नहीं होगा, मगर गुस्से से आगबबूला हुए विंस मैकमैहन अपनी फेमस लाइन 'You are Fired' बोलने वाले थे। तभी रैंडी ऑर्टन ने सभी को चौंकाते हुए अपने बॉस के गाल पर जोरदार थप्पड़ लगा दिया। ऑर्टन यहीं नहीं रुके क्योंकि उन्होंने विंस को पंट किक लगाकर अधमरी हालत में ला खड़ा किया था।

#)स्टैफनी मैकमैहन

youtube-cover

Judgment Day 2000 में द रॉक को हराकर ट्रिपल एच नए WWE चैंपियन बने थे। उससे कुछ दिनों बाद एक Raw एपिसोड में सैगमेंट हुआ, जिसमें Vince Mcmahon और ट्रिपल एच के बीच बहस हुई। इस बीच शेन मैकमैहन ने एंट्री लेकर कहा कि वो विंस और ट्रिपल एच के अभिमान को चकनाचूर कर सकते हैं।

ये सुनकर विंस और ट्रिपल एच ने मिलकर शेन को पीटा, लेकिन स्टैफनी इस सबसे तंग आ चुकी थीं। उन्होंने किसी की परवाह ना करते हुए रिंग में मौजूद विंस मैकमैहन, शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच पर भी थप्पड़ लगाने शुरू कर दिए। आपको बता दें कि स्टैफनी इसके अलावा रोमन रेंस और बिग शो जैसे दिग्गजों को भी थप्पड़ जड़ चुकी हैं।

#)सीएम पंक

youtube-cover

साल 2012 में अक्टूबर महीने के एक Raw एपिसोड में Vince Mcmahon का सैगमेंट हुआ, जिसमें सीएम पंक ने इंटरफेयर कर सम्मान दिए जाने की बात कही जिसके वो हकदार हैं। इसलिए उन्होंने WWE चेयरमैन द्वारा अपने लिए सम्मान जताने की बात कही। इस बीच पंक ने ये भी कहा कि वो इस कंपनी में आए बेस्ट सुपरस्टार हैं।

मगर विंस ने पंक के प्रति सम्मान ना दिखाते हुए कहा कि वो स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, आंद्रे द जायंट और ब्रेट हार्ट जैसे दिग्गजों से ऊपर नहीं हैं। ये सुनकर पंक को गुस्सा आ गया और उन्होंने हजारों फैंस के सामने विंस मैकमैहन को थप्पड़ मारकर जलील किया था। उसी इवेंट में दोनों का मैच भी हुआ, जिसे बाद में नो कॉन्टेस्ट करार दिया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now