बॉबी लैश्ले
![बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/243f9-16008546734081-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले इन दिनों WWE के सबसे बड़े फैक्शंस में से एक का हिस्सा बने हुए हैं। द हर्ट बिजनेस से जुड़ने और MVP का साथ मिलने से लैश्ले को सफलता मिलने लगी है। वहीं रेट्रीब्यूशन के खिलाफ लड़ाई में लैश्ले ही अपनी टीम को लीड करते नजर आ रहे हैं।
अब क्लैश ऑफ चैंपियंस में उन्हें अपोलो क्रूज़ के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। परिस्थितियां भी फिलहाल लैश्ले के पक्ष में हैं और अच्छा मोमेंटम भी द हर्ट बिजनेस के मेंबर को प्राप्त है। इसलिए ये एक हार मौजूदा WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
ड्रू मैकइंटायर
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/778b6-16008552628651-800.jpg 1920w)
WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को क्लैश ऑफ चैंपियंस में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। हाल ही की कई रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी पीपीवी में मैकइंटायर के चैंपियनशिप सफर का अंत होने वाला है।
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मैकइंटायर अभी तक एक अच्छे चैंपियन साबित हुए हैं और फैंस भी उन्हें चैंपियन बने रहते देखना चाहते हैं।
वहीं अगर WWE कीथ ली को चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल करना चाह रही है तो क्यों ना कुछ समय के लिए ऑर्टन vs मैकइंटायर vs कीथ ट्रिपल थ्रेट फ्यूड को आगे बढ़ाया जाए। इससे फैंस की दिलचस्पी भी इस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन के प्रति बढ़ सकती है।