3 Superstars जिनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म हो जाएगा

जानिए लिस्ट में कौन-कौन WWE सुपरस्टार्स शामिल हैं?
जानिए लिस्ट में कौन-कौन WWE सुपरस्टार्स शामिल हैं?

WWE Stars Contracts End Soon: WWE में पिछले हफ्ते कई सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ। सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और ड्रू मैकइंटायर जैसे स्टार्स ने हाल ही में कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया। इन तीनों रेसलर्स का जलवा अब लंबे समय तक कंपनी में देखने को मिलेगा।

Ad

कंपनी ने अप्रैल में कई स्टार्स को बाहर का रास्ता भी दिखाया था। मौजूदा समय में कई बदलाव WWE में देखने को मिल चुके हैं। एक दिन पहले खबर सामने आई कि रेजी को WWE ने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए मना कर दिया। आगे भी कुछ ऐसी खबरें आती रहेंगी। 1 जून को बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और वो अब फ्री-एजेंट हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।

#3 WWE सुपरस्टार डाइजैक का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा?

youtube-cover
Ad

डाइजैक ने साल 2017 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। उन्होंने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया लेकिन टॉप स्टार नहीं बन पाए। कंपनी ने उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार पुश नहीं दिया। हालांकि, मेन रोस्टर और NXT दोनों जगह उन्होंने अपना जलवा दिखाया।

WWE ड्राफ्ट 2024 में डाइजैक को रेड ब्रांड में चुना गया। हालांकि, अभी तक वो नज़र नहीं आए। ऐसा लगता है कि क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। बैकस्टेज रिपोर्ट के मुताबिक WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो जाएगा। अभी तक ये क्लियर नहीं है कि कंपनी द्वारा उन्हें जाने दिया जाएगा या फिर उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया जाएगा।

#2 WWE दिग्गज नटालिया

youtube-cover
Ad

नटालिया का नाम WWE में दिग्गजों की लिस्ट में आता है। लंबे समय से वो कंपनी में काम कर रही हैं। 1500 से ज्यादा मुकाबले वो यहां पर लड़ चुकी हैं। साल 2007 से वो WWE के साथ हैं। हालांकि, उन्हें टाइटल जीते हुए कई साल हो गए हैं।

विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में नटालिया का बहुत बड़ा रोल रहा है। नटालिया कुछ और दिनों के लिए कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। वैसे उम्मीद के मुताबिक वो कंपनी के साथ आगे भी बने रहेंगी।

#1 क्या चैड गेबल WWE के साथ बने रहेंगे?

youtube-cover
Ad

15 अप्रैल को हुए Raw के एपिसोड में हील टर्न लेने के बाद चैड गेबल टाइटल के दावेदार के रूप में उभरे हैं। वो लगातार इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन के पीछे लगे हुए हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई है। अल्फा अकादमी के लिए भी उनका व्यवहार अभी अच्छा नहीं है। ओटिस उनके ऊपर बहुत जल्द टर्न ले सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में गेबल ने शानदार प्रदर्शन कर अपने आपको टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल किया है। बहुत जल्द वो टाइटल जीतते हुए फैंस को नज़र आएंगे। गेबल का WWE कॉन्ट्रैक्ट अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ेगा या नहीं। वैसे उम्मीद है कि गेबल जैसे टैलेंट को WWE द्वारा जाने नहीं दिया जाएगा। बहुत जल्द इस चीज का पता चला जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications