प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE हो या फिर कोई अन्य स्पोर्ट्स सभी में फिटनेस का सबसे ज्यादा महत्व होता है। एक रेसलर अगर फिट नहीं होगा तो वह रिंग में मुकाबले नहीं लड़ सकता है या फिर एक क्रिकेटर जिसकी फिटनेस खराब है तो वह इस खेल को आगे नहीं खेल सकता है।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो 10 साल के लिए साइन किए गए और 2 जो 15 साल से ज्यादा
WWE में काम कर रहे रेसलर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिसके बाद वह रिंग में धमाकेदार मुकाबले दे पाते हैं। हालांकि कई बार सुपरस्टार्स की उम्र और बाकी दूसरी चीजें उनके काम में बाधा डाल देती हैं।
इस आर्टिकल में हम उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो शायद अगले 5 सालों में किसी न किसी कारण से रिटायरमेंट ले सकते हैं।
3. WWE सुपरस्टार ऐज
WWE सुपरस्टार ऐज ने इस साल रॉयल रंबल में चौंकाने वाली वापसी की। इसके बाद वह रैंडी ऑर्टन के साथ लंबी दुश्मनी में शामिल हुए जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ऐज ने लगभग 9 साल बाद रिंग में वापसी की थी।
आपको बता दें कि चोट के चलते ऐज को रिंग से रिटायरमेंट लेने पर मजूबर होना पड़ा था और इसके बाद उन्हें रिंग में वापसी करने में कई साल लग गए। 46 साल के ऐज वर्तमान में भी लगातार मुकाबले नहीं लड़ रहे हैं जो यह दिखाता है कि उनके लिए लंबे समय तक रेसलिंग कर पाना संभव नहीं होगा।
2. 16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना
![जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dd3e1-15963538477396-800.jpg 1920w)
एक फैन होने के नाते इस लिस्ट में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना का नाम देखना दुखद है। 43 साल के सीना की फिटनेस को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह अगले 10 साल तक रेसलिंग कर सकते हैं लेकिन पिछले 2 सालों में उन्होंने इतनी कम रेसलिंग की है कि इस लिस्ट में उनका नाम शामिल करना पड़ा।
सीना वर्तमान में पार्ट टाइमर के रूप में कंपनी में काम कर रहे हैं और काफी कम मौकों पर रिंग में नज़र आते हैं। सीना का पूरा ध्यान इस समय मूवीज़ प्रोजेक्ट पर है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ सालों में सीना पूरी तरह से रेसलिंग से किनारा कर लेंगे।
1. पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग
![गोल्डबर्ग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/e5e67-15963540072292-800.jpg 1920w)
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग कंपनी में कई बड़े मौकों पर वापसी करते हुए देखे जाते हैं। इस साल हुए रेसलमेनिया 36 में भी उन्हें ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ एक मुकाबले में बुक किया गया था जिसमें वह टाइटल हार गए थे।
53 साल के गोल्डबर्ग अब रिंग में उतने तेज नहीं लगते हैं जैसे वह पहले थे। इसके पीछे उनकी उम्र भी एक कारण है। हालांकि 53 साल की उम्र में रेसलिंग करना भी कोई बच्चों का खेल नहीं है। हमारे ख्याल से 5 साल बाद गोल्डबर्ग 57 साल के हो जाएंगे और उस दौरान उनके लिए रिंग में मुकाबले लड़ना संभव नहीं होगा।