WWE सुपरस्टार्स का करियर इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें फैंस से कैसा रिएक्शन मिल रहा है या फिर उनके मुकाबलों को टीवी पर कितना देखा गया। इन सारी चीज़ों को देखते हुए WWE भी उन सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट को निर्धारित करती है।
ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो फैंस में काफी पॉपुलर हैं और रिंग में धमाकेदार मुकाबला देने के लिए जाने जाते हैं। WWE ने इसका फायदा उठाकर उन सुपरस्टार्स को लंबे समय के लिए साइन कर लिया।
इस ऑर्टिकल में हम बात करेंगे उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें कंपनी ने 10 साल के लिए साइन किया और 2 जिन्हें 15 साल के ज्यादा समय के लिए साइन किया।
5. WWE सुपरस्टार मार्क हेनरी (10 साल का कॉन्ट्रैक्ट)
विंस मैकमैहन ने 1996 में मार्क हेनरी को 10 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का ऑफर दिया। मैकमैहन अगले 10 साल के लिए मार्क हेनरी को 2 लाख 50 हजार डॉलर सालाना देने के लिए राजी हो गए थे।
मार्क हेनरी ने 2017 में रिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद भी कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट जारी रखा। इसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया जहां उन्होंने बैकस्टेज मेंटर के रूप में भी काम किया है।