WWE इतिहास के 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में WWE सबसे बड़ा नाम है। WWE में दुनिया भर तमाम रेसलर्स को रातों-रात सुपरस्टार्स बनते हुए देखा गया है। हर रेसलर्स का सपना होता है कि WWE जैसी कंपनी का हिस्सा बने। लेकिन कई फैंस यह नहीं जानते होंगे कि एक रेसलर को इतनी बड़ी कंपनी में आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं

कड़ी मेहनत के बाद एक रेसलर सुपरस्टार बनने का सफर तय करता है। WWE में फैंस को कई दिग्गज सुपरस्टार्स देखने को मिले हैं। एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स जो रिंग में धमाकेदार मुकाबले देते थे। इसके अलावा कंपनी में कई सुपरस्टार्स ऐसे थे जिनकी हाइट काफी चौंकाने वाली थी। एक आम रेसलर्स के मुकाबले इन सुपरस्टार्स की हाइट काफी थी।

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं WWE के इतिहास के 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स पर।

5. द ग्रेट खली -7'1"

खली
खली

पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली निश्चित रूप से WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक के रूप में रहे हैं। 7 फुट 1 इंच लंबे द खली कंपनी के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में से एक हैं।

Ad

150 किलो के खली जब अपने विरोधी पर एक जब एक हावी हो जाते थे तो फिर उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक पाता था।

4. जायंट सिल्वा-7'2"

Ad

WWE हमेशा से ही लंबी कद काठी वाले रेसलर्स को पसंद करता आया है। इसी का नतीजा यह था कंपनी ने ब्राजील के जायंट सिल्वा को साइन किया जिनका कद 7 फुट 2 इंच और वजन 175 किलो था।

सिल्वा 1997 के आखिर में कंपनी में शामिल हुए। हालांकि WWE ने उन्हें ज्यादातर मुकाबलों में हार के लिए बुक किया।

Ad

3. जॉर्डन ओमोग्बेहीन- 7'3"

Ad

WWE ने हाल ही में 7 फुट 3 इंच लंबे रेसलर जॉर्डन ओमोग्बेहीन का साइन किया। जॉर्डन ने लेकलैंड, फ्लोरिडा में हुए लाइव इवेंट के दौरान NXT में अपना डेब्यू करते हुए अपना पहला मैच लड़ा।

जॉर्डन को NXT से मेन रोस्टर में जाने में अभी काफी समय लगेगा, लेकिन मेन रोस्टर में आने के बाद अगर उनकी सही बुकिंग होती है तो वह निश्चय ही WWE के अगले मॉन्स्टर रेसलर बन सकते हैं।

2. आंद्रे द जायंट-7'4"

Ad

प्रोफेशनल रेसलिंग को फॉलो करने वाले फैंस WWE सुपरस्टार आंद्रे द जायंट का नाम काफी अच्छी तरह से जानते होंगे। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन फैंस के दिलों में आज भी उनकी एक अलग जगह है।

WWE के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे सुपरस्टार आंद्रे द जायंट की हाइट 7 फुट 4 इंच और वजह 235 किलो था।

Ad

1. जायंट गोंज़ेलाज़-8'0"

WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार
WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार

कई फैंस ऐसा मानते हैं कि आंद्रे द जायंट WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के सबसे लंबे सुपरस्टार जायंट गोंज़ेलाज़ हैं जिनकी हाइट 8 फुट है।

अंडरटेकर के साथ उनकी दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। कंपनी के सबसे लंबे सुपरस्टार जायंट गोंज़ेलाज़ का निधन 22 सितंबर 2010 में हो गया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications