WWE में इस समय कई तरह की स्टोरीलाइन चल रही है। और WWE में अफवाहें उड़ना लाजिमी है। अंडरटेकर का फेयरवेल प्लान भी अभी चल रहा है। अलाया और मर्फी को लेकर भी WWE कई बड़ी प्लानिंग कर रहा है।
सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होने वाला है। इस पीपीवी में कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। बैकी लिंच को लेकर भी अभी हाल ही में बडी़ खबरें सामने आई है। उनकी वापसी को लेकर भी खबरें आ रही है। बैकी लिंच अगले कुछ हफ्ते में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं WWE से जुड़ी 3 बड़ी अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करने वाला WWE दिग्गज नए लुक में जल्द होगी वापसी, रोमन रेंस के ऊपर करेगा खतरनाक अटैक?
सच होनी चाहिए- WWE सर्वाइवर सीरीज में द अंडरटेकर के ऊपर द फीन्ड का हमला
इस बार सर्वाइवर सीरीज में फाइनल फेयरवेल अंडरटेकर का होने वाला है। और यहां अंडरटेकर क्या करने वाले हैं ये किसी को नहीं पता है। क्या ये सच में उनका फाइनल होगा? पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबरेंं आ रही है कि द फीन्ड इस बार उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं। और यहां से इन दोनों के बीच रेसलमेनिया 37 के लिए मैच बिल्ड हो सकता है।
द फीन्ड भी कई बार इस बात के संकेत दे चुके हैं। 19/11 को बहुत बार द फीन्ड दर्शा चुके हैं और ये वहीं डेट है जब सर्वाइवर सीरीज में तीस साल पहले अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। ब्रे वायट ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए भी ये बताया था कि अंडरटेकर के खिलाफ जा सकते हैं। सभी फैंस चाहते हैं कि ये अफवाह सच होनी चाहिए।
सच नहीं होनी चाहिए- मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के लिए कोई प्लान नहीं
ये खबर बहुत बुरी है कि WWE के पास अभी मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के लिए कोई प्लान नहीं है। इस साल इस चीज के लिए ये ही हुआ है। द मिज के पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट है। हैल इऩ ए सैल में ओटिस को उन्होंने हराया था। टकर ने ओटिस को धोखा दिया था।
हाल ही में डेव मैल्टजर ने ये कहा था कि WWE उस सुपरस्टार को ये कॉन्ट्रैक्ट देना चाहता था जो जल्दी इसे कैश इन ना करे। और इस लिस्ट में द मिज का नाम ही सबसे पहला था। हमेशा इस ब्रीफकेश को लेकर फैंस के बीच उत्साह बना रहता था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। और ये काफी बुरी बात है।
ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?