4 बेसिक मूव जिसकी वजह से WWE Superstars को करियर खत्म कर देने वाली चोट का सामना करना पड़ा 

..
WWE के कई सुपरस्टार्स का करियर चोट के कारण भी खत्म हो जाता है
WWE के कई सुपरस्टार्स का करियर चोट के कारण भी खत्म हो जाता है

WWE सुपरस्टार्स को अपने करियर में कभी न कभी चोट का सामना करना पड़ता है। रेसलिंग कुछ हद तक स्क्रिप्टेड और स्टोरीलाइन पर आधारित होती हैं लेकिन बोच मूव के कारण चीजे बदल जाती हैं। सुपरस्टार्स के चोटिल होने का मुख्य कारण रेसलिंग का शारीरिक क्षमता पर आधारित होना है। WWE भी इससे नहीं बच सकती है।

कंपनी समय-समय पर सुपरस्टार्स के मूव्स जांचती-परखती रहती है। इसके साथ ही कुछ खतरनाक मूव्स पर बैन लगाकर संभावित चोट को टालती रहती है। सुपरस्टार्स भी सालों तक रिंग के दाव पेंच सीखते हैं और बार-बार प्रैक्टिस के बाद ही उन्हें अपने मूव्स पर महारत हासिल होती है। कभी कभार कुछ बेसिक मूव के कारण भी सुपरस्टार्स बड़ी चोट का शिकार हो जाते हैं।

इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 बेसिक मूव्स के बारे में जानेंगे जिसके कारण WWE सुपरस्टार्स को करियर खत्म कर देने वाली चोट का सामना करना पड़ा।

#4 सैथ रॉलिंस का WWE लाइव इवेंट में सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब के कारण चोटिल होना

सैथ रॉलिंस के पहले WWE चैंपियनशिप रन का बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण अंत हुआ था। 2015 में हुए लाइव इवेंट में केन के खिलाफ मैच के दौरान सैथ टर्न बक्ल से फ्लिप होकर पावरबॉम्ब लगाना चाह रहे थे लेकिन नीचे आते ही उनका दायां घुटना मुड़ गया। सैथ इसके पहले कई बार इस मूव को लगाते हुए देखे जा चुके थे।

द आर्किटेक्ट किसी तरह मैच को पूरा कर इसमें जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। मैच के बाद मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि रॉलिंस के ACL और MCL टूट गए थे। चोट के कारण रॉलिंस WrestleMania 32 से भी बाहर हो गए थे। 2017 में भी रॉलिंस कुछ इसी तरह की चोट का फिर से शिकार हो गए थे।

#3 फिन बैलर का बैरिकेड में पावरबॉम्ब के कारण चोटिल होना

कंधे की चोट का शिकार हुए थे फिन बैलर
कंधे की चोट का शिकार हुए थे फिन बैलर

2016 में फिन बैलर का मेन रोस्टर में शानदार डेब्यू देखने मिला। अपने पहले ही महीने में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। क्राउड भी फिन की जीत से बेहद उत्साहित था। हालांकि यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और फिन को कंधे में लगी चोट के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था।

चैंपियनशिप मैच के दौरान सैथ रॉलिंस ने फिन को बैरिकेड में पावरबॉम्ब लगाया था और यही उनकी अनचाही चोट का कारण था। इस घटना को याद करते हुए बैलर ने बताया था कि उन्हें यह तो पता चल गया था कि उनका कंधा अलग हो गया है लेकिन इस चोट की गंभीरता से वो अनजान थे। इस चोट के कारण उन्हें मिला पुश भी खत्म हो गया।

#2 रिया रिप्ली का खुद की गलती से घुटना चोटिल होना

फिन की तरह रिया रिप्ली भी करियर में गलत समय पर चोट का शिकार बनीं। रिप्ली ने बियांका ब्लेयर की Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच जीता था। हालांकि Raw के एक एपिसोड में रिया चोट लगने के कारण रिंग से दूर हो गई। रिप्ली ने गलती से अपना घुटना खुद के जबड़े पर ही मार लिया जिसके कारण उन्हें दांतों में चोट लग गई थी।

यह घटना तब हुई जब लिव मॉर्गन और एलेक्सा ब्लिस ने उनके खिलाफ टीमअप किया। लिव ने उन्हें शॉटगन ड्रॉपकिक लगाया वहीं ब्लिस ने रिप्ली को डीडीटी मूव लगाया। जिसके बाद रिप्ली का पैर रस्सी में फंसने के कारण उनका घुटना जबड़े से टकरा गया। हालांकि,रेसलिंग पत्रकार डेव मेल्टजर ने यह साफ कर दिया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो जल्द ही रिंग में जबरदस्त वापसी करते हुए दिख सकती हैं।

#1 बिग-ई का बेली टू बेली बोच सुपलेक्स के कारण चोटिल होना

कुछ महीनों पहले Smackdown के एपिसोड के दौरान रिज हॉलैंड के बेली टू बेली बोच सुपलेक्स मूव के कारण बिग-ई की गर्दन बुरी तरह चोटिल हो गई थी। इस कारण बिग ई लंबे समय के लिए WWE से बाहर हो गए हैं। बाद में मेडिकल रिपोर्ट से पता चला था कि उनकी C1 और C6 हड्डी टूट गई है।

पूर्व WWE चैंपियन समय समय पर मेडिकल कंडीशन की अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ने बताया था कि वो बहुत ही तेजी से रिकवर कर रहे हैं। अब उन्हें सर्जरी की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उनका नेकब्रेस (गले का पट्टा) भी हट गया है। बिग ने यह भी बताया कि उनकी स्पाइनल कॉर्ड में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links